Home » राष्ट्रीय » विदेश जाकर देश की छवि खराब करते हैं राहुल गांधी: जदयू प्रवक्ता

विदेश जाकर देश की छवि खराब करते हैं राहुल गांधी: जदयू प्रवक्ता

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता नीरज कुमार ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा भारतीय लोकतंत्र पर उठाए गए सवालों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें “राजनीतिक रूप से अयोग्य व्यक्ति” करार दिया। उन्होंने कहा कि देश की पूरी लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल उठाना न सिर्फ गलत है।

विदेश जाकर बयान देने पर आपत्ति

नीरज कुमार ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी राजनीतिक योग्यता के आधार पर नहीं, बल्कि एक खास परिवार में जन्म लेने के कारण कांग्रेस का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता ने कांग्रेस को विपक्ष में बैठने का जनादेश दिया।

Rahul Gandhi: वोट चोरी के आरोपों पर पलटवार

राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ वाले बयान पर जदयू प्रवक्ता ने सवाल उठाया कि क्या बिहार में कांग्रेस और महागठबंधन को मिली सीटें भी ‘वोट चोरी’ से आई हैं? उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद को मिली 25 सीटों को लेकर भी यही सवाल खड़ा होता है। नीरज कुमार ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी अपने ही लगाए गए आरोपों के कठघरे में खुद खड़े हो गए हैं।

कांग्रेस के इतिहास का किया जिक्र

नीरज कुमार ने कांग्रेस के शासनकाल का हवाला देते हुए कहा कि गैर-कांग्रेस सरकारों को बर्खास्त करने, धारा 356 के दुरुपयोग और आपातकाल जैसे फैसलों का कलंक कांग्रेस के माथे पर है। उन्होंने याद दिलाया कि सुप्रीम कोर्ट ने एक समय सीबीआई को ‘पिंजरे का तोता’ कहा था, जो एजेंसियों के दुरुपयोग की मिसाल है।

 

ये भी पढ़ें… ‘आप काम कैसे करते हैं, यही देखने आई हूं’- DM से मिलकर खिल उठा 6 साल की बच्ची का सपना

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments