MI vs LSG: IPL 2026 का 47वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच 4 मई को खेला जाएगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित होगा और शाम 7:30 बजे (IST) से शुरू होगा। क्रिकेट फैंस इस मुकाबले को जियोस्टार नेटवर्क चैनल पर टीवी पर और जियोस्टार ऐप व वेबसाइट पर लाइव देख सकेंगे।

दोनों टीमों की मौजूदा स्थिति
मुंबई इंडियंस का इस सीजन में प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। टीम ने अब तक 9 मैच खेले हैं, जिनमें केवल 2 में ही जीत दर्ज कर पाई है। वे फिलहाल पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछला मैच हारने के बाद टीम का फॉर्म और भी कमजोर हो गया है। प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बहुत कम बची हैं, ऐसे में अब मुंबई को अपने बचे हुए सभी मैच बड़े अंतर से जीतने की जरूरत है।
वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स भी संघर्ष कर रही है। टीम ने 8 मैचों में सिर्फ 2 जीत हासिल की हैं और वह पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है। एक हफ्ते के ब्रेक के बाद लखनऊ टीम नए जोश के साथ मैदान पर उतरेगी और अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने की कोशिश करेगी।

वानखेड़े स्टेडियम पिच रिपोर्ट
वानखेड़े स्टेडियम में IPL 2026 के दौरान अब तक 5 मैच खेले जा चुके हैं। यहां पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 220 रन रहा है। इनमें से 3 मुकाबले लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने जीते हैं। यह पिच पूरी तरह बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, जहां दोनों पारियों में रन बनाना आसान होता है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।
MI vs LSG: हेड टू हेड रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक कुल 8 मैच खेले गए हैं। इनमें से मुंबई इंडियंस ने 2 मैच जीते हैं, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स ने 6 मुकाबलों में जीत हासिल की है। इन दोनों टीमों के बीच कोई मैच टाई या बेनतीजा नहीं रहा है। दोनों के बीच पहला मैच 16 अप्रैल 2022 को खेला गया था, जिसमें लखनऊ ने जीत दर्ज की थी। वहीं, हालिया मुकाबला 27 अप्रैल 2025 को हुआ था, जिसमें मुंबई इंडियंस विजेता रही थी।

मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस की संभावित टीम में विल जैक, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह और एएम गजनफर शामिल हो सकते हैं। इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में शार्दुल ठाकुर को मौका मिल सकता है।
लखनऊ सुपर जायंट्स संभावित प्लेइंग इलेवन
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), मुकुल चौधरी, जोश इंग्लिस, आयुष बडोनी, मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, जॉर्ज लिंडे, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव, मोहम्मद शमी और मोहसिन खान शामिल हो सकते हैं। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर हिम्मत सिंह को जगह मिल सकती है।
ये भी पढ़े: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत को राहत, LPG से भरा MT सर्व शक्ति सुरक्षित होर्मुज पार








