Home » मध्य प्रदेश » बालाघाट में एक्स गर्लफ्रेंड की शादी में पहुंचा युवक, दुल्हन के भाइयों ने पीट-पीटकर मार डाला

बालाघाट में एक्स गर्लफ्रेंड की शादी में पहुंचा युवक, दुल्हन के भाइयों ने पीट-पीटकर मार डाला

Mp news: मध्य प्रदेश के बालाघाट में एक शादी समारोह खूनी वारदात में बदल गया। यहां अपनी एक्स गर्लफ्रेंड की शादी में पहुंचे युवक की दुल्हन के भाइयों और उनके दोस्तों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने इसे सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की, लेकिन शादी की वीडियोग्राफी ने पूरा सच सामने ला दिया। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।

सड़क किनारे मिली युवक की लाश

यह मामला रामपायली थाना क्षेत्र का है। 6 मई की सुबह गर्राबोड़ी जंगल के पास सड़क किनारे तरुण लिल्हारे नाम के युवक की अर्धनग्न लाश मिली थी। उसके पास बाइक भी पड़ी हुई थी, जिससे पहली नजर में मामला सड़क हादसे का लग रहा था। लेकिन पुलिस जांच में कई सवाल खड़े हो गए। घटनास्थल पर एक्सीडेंट जैसे कोई निशान नहीं मिले और बाइक भी लगभग सही हालत में थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले, जिससे हत्या की आशंका मजबूत हो गई।

Mp news: शादी की वीडियोग्राफी से खुला राज

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि तरुण का ऐरवाघाट निवासी सविता लिल्हारे नाम की युवती से पिछले चार-पांच साल से प्रेम संबंध था। युवती की 5 मई को शादी थी और बताया जा रहा है कि उसने ही तरुण को शादी में बुलाया था। पुलिस ने जब शादी की वीडियोग्राफी खंगाली तो उसमें कुछ सेकंड के लिए तरुण दिखाई दिया। इसके बाद दुल्हन पक्ष से पूछताछ की गई, जहां से पूरे हत्याकांड का खुलासा हो गया।

Mp news: दुल्हन के भाइयों ने दोस्तों संग की पिटाई

पुलिस के मुताबिक, दुल्हन के भाई वेदप्रकाश लिल्हारे और हरिप्रकाश लिल्हारे ने अपने दोस्तों दिलीप लिल्हारे, कमल किशोर लिल्हारे और योगेश वरकड़े के साथ मिलकर तरुण की बेरहमी से पिटाई की। परिजनों को इस बात पर गुस्सा था कि युवती की शादी कहीं और तय होने के बावजूद तरुण शादी समारोह में पहुंच गया था। मारपीट के दौरान उसकी मौत हो गई।

हादसा दिखाने के लिए जंगल में फेंका शव

हत्या के बाद आरोपी शव को बाइक पर लेकर गर्राबोड़ी जंगल पहुंचे और सड़क किनारे फेंक दिया। इसके बाद बाइक को भी शव के ऊपर गिरा दिया, ताकि मामला सड़क हादसा लगे। हालांकि पुलिस जांच और वीडियोग्राफी ने आरोपियों की पूरी साजिश उजागर कर दी।

दुल्हन की भूमिका भी जांच के दायरे में

पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने बताया कि दुल्हन द्वारा युवक को शादी में बुलाने की बात सामने आई है। फिलहाल उसकी भूमिका की जांच की जा रही है। अगर जांच में संलिप्तता मिली तो दुल्हन को भी आरोपी बनाया जा सकता है।

पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

Mp news: फिलहाल पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि जांच आगे बढ़ने पर इस मामले में और लोगों के नाम भी सामने सकते हैं।

 

ये भी पढ़े: बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा: वैष्णो देवी से लौट रहे परिवार की मौत, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments