JD Vance : अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के पाकिस्तान को लेकर दिए गए एक बयान ने अमेरिका में नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। वेंस ने हाल ही में कहा था कि “हम पाकिस्तान से प्यार करते हैं”, जिसके बाद उनकी ही पार्टी के कई रिपब्लिकन नेताओं ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है और पाकिस्तान के आतंकवाद से जुड़े पुराने रिकॉर्ड की याद दिलाई है। फ्लोरिडा के सीनेटर रिक स्कॉट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि पाकिस्तान और कतर का आतंकवादियों को पनाह देने का लंबा इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया को यह नहीं भूलना चाहिए कि अमेरिका के असली सहयोगी कौन हैं और कौन से देश लंबे समय से विवादों में रहे हैं।

वहीं मोंटाना के सीनेटर टिम शीही ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि ओसामा बिन लादेन वर्षों तक पाकिस्तान में छिपा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI को लेकर भी अतीत में कई गंभीर सवाल उठ चुके हैं।
JD Vance का बयान
शीही ने कहा कि अगर पाकिस्तान और कतर को किसी शांति वार्ता में शामिल किया जा रहा है तो अमेरिका को संयुक्त अरब अमीरात, इज़राइल और सऊदी अरब जैसे अपने पारंपरिक सहयोगियों को भी बातचीत का हिस्सा बनाना चाहिए। टिम शीही ने कतर की भूमिका पर भी सवाल उठाए और कहा कि उस पर वर्षों से आतंकवादी संगठनों को आर्थिक मदद पहुंचाने के आरोप लगते रहे हैं। उनके मुताबिक पाकिस्तान और कतर को पूरी तरह निष्पक्ष मध्यस्थ मानना आसान नहीं है।
रिपब्लिकन बोले…
दरअसल, जेडी वेंस ने एक कार्यक्रम के दौरान हल्के-फुल्के अंदाज में कहा था कि उनकी जिंदगी में दो सबसे महत्वपूर्ण लोग हैं। उन्होंने कहा कि एक उनकी भारतीय मूल की पत्नी हैं और दूसरे पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर। वेंस ने यह भी कहा कि पिछले तीन महीनों में उन्होंने मुनीर से किसी और की तुलना में ज्यादा बातचीत की है। वेंस के इसी बयान के बाद रिपब्लिकन नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं और पाकिस्तान की भूमिका को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है।
Read More : Telegram की Play Store पर हुई वापसी, फिर भी 30 जून तक जारी रहेगी पाबंदी
Written By : Kanishka







