Home » राष्ट्रीय » पुणे में MPSC के खिलाफ छात्रों का आक्रोश, हजारों युवाओं ने निकाला मोर्चा

पुणे में MPSC के खिलाफ छात्रों का आक्रोश, हजारों युवाओं ने निकाला मोर्चा

MPSC Protest in Pune:

MPSC Protest in Pune: महाराष्ट्र के पुणे में सोमवार को महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSTDC) के खिलाफ हजारों प्रतियोगी परीक्षार्थी सड़कों पर उतर आए। छात्रों ने आयोग की कार्यप्रणाली और भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में आक्रोश मोर्चा निकाला। यह मार्च ओंकारेश्वर चौक से शुरू होकर जिला कलेक्टर कार्यालय तक पहुंचा। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने सरकार और MPSTDC के खिलाफ नारेबाजी की और आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों के इस्तीफे की मांग उठाई।

MPSC Protest in Pune: अध्यक्ष और सचिव के इस्तीफे की मांग-

प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप है कि भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों के कारण उनकी वर्षों की मेहनत और भविष्य प्रभावित हो रहा है। छात्रों ने MPSTDC के अध्यक्ष और सचिव के इस्तीफे की मांग की। उनका कहना है कि परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और गोपनीयता बनाए रखना आयोग की जिम्मेदारी है। अगर परीक्षा से जुड़ी जानकारी लीक होती है तो इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए।

MPSC Protest in Pune: काली शर्ट पहनकर प्रदर्शन में पहुंचे रोहित पवार-

छात्रों के प्रदर्शन में शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार भी शामिल हुए। वे काली शर्ट पहनकर प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और छात्रों के समर्थन में अपनी बात रखी। रोहित पवार एक गाड़ी की छत पर चढ़े और माइक के जरिए सरकार और MPSTDC प्रशासन पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पैसों के लालच में मेहनत करने वाले युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

ड्रग इंस्पेक्टर ग्रुप-B परीक्षा बनी विवाद की वजह-

इस पूरे विवाद की मुख्य वजह MPSTDC की ड्रग इंस्पेक्टर, ग्रुप-B भर्ती परीक्षा है। यह स्क्रीनिंग टेस्ट 22 मार्च 2026 को आयोजित किया गया था। आरोप है कि परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र लीक हो गया था और कुछ उम्मीदवारों तक सवाल पहुंच गए थे। मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच ने की।

पेपर लीक के बाद पूरी भर्ती प्रक्रिया रद्द-

जांच में परीक्षा की गोपनीयता भंग होने की बात सामने आने के बाद MPSTDC ने पूरी भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि दोबारा परीक्षा आयोजित होने पर उम्मीदवारों से नया आवेदन या परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। हालांकि, परीक्षा रद्द होने से प्रतियोगी परीक्षार्थियों में नाराजगी बढ़ गई और उन्होंने आयोग के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया।

MPSTDC के तीन वरिष्ठ अधिकारियों समेत कई लोग गिरफ्तार-

मामले की जांच के दौरान मुंबई क्राइम ब्रांच ने MPSTDC के तीन वरिष्ठ अधिकारियों समेत नंदुरबार स्थित कौटिल्य अकादमी से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार किया है। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि परीक्षा का गोपनीय प्रश्नपत्र बाहर कैसे पहुंचा और कथित पेपर लीक मामले में कौन-कौन लोग शामिल थे

यह भी पढ़े- उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में मौसम बिगड़ने के आसार