Mumbai Navy Family Deaths: मुंबई के नेवी नगर इलाके में एक नौसैनिक समेत एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से हड़कंप मच गया। मृतकों में नौसैनिक की पत्नी और दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि नौसैनिक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, जबकि उनकी पत्नी और दोनों बच्चों की मौत जहर के सेवन से हुई।
Mumbai Navy Family Deaths: नेवी नगर में मिला परिवार के 4 लोगों का शव-
पुलिस के अनुसार, घटना मुंबई के नेवी नगर इलाके की है। एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में दो छोटे बच्चे भी शामिल हैं, जिनमें एक की उम्र महज दो महीने बताई जा रही है।
Mumbai Navy Family Deaths: नौसैनिक ने की आत्महत्या-
प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि नौसैनिक ने फांसी लगाकर जान दी। वहीं, उनकी पत्नी और दोनों बच्चों की मौत जहर खाने से होने की बात सामने आई है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।
पुलिस जांच में जुटी-
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस परिवार के आर्थिक, पारिवारिक और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि परिवार के चारों सदस्यों की मौत के पीछे क्या वजह थी। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- रसोई गैस की सप्लाई नहीं रुकेगी, 21 कंपनियों को मिला LPG प्रोडक्शन टारगेट








