Home » crime » मुरैना हत्याकांड: पति ने पत्नी और दो बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या, बाद में ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

मुरैना हत्याकांड: पति ने पत्नी और दो बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या, बाद में ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Muraina Murder Case:

Muraina Murder Case: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के माता बसैया थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पति ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी, जिसके बाद उसने खुद ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली।

Muraina Murder Case: घटना का पूरा विवरण-

जानकारी के अनुसार, किशनपुर गांव निवासी बलराम कुशवाह का अपनी पत्नी रविता (30) से लंबे समय से विवाद चल रहा था। विवाद के चलते पत्नी कुछ समय पहले अपने मायके चली गई थी, लेकिन दो दिन पहले ही पंचायत के बाद उसे वापस ससुराल लाया गया था।
शुक्रवार रात दोनों के बीच एक बार फिर झगड़ा हुआ, जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी और दोनों बच्चों, आरव (10) और अतुल (7) पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे तीनों की मौत हो गई।

Muraina Murder Case: हत्या के बाद आरोपी ने की आत्महत्या-

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बलराम घर से फरार हो गया। शनिवार सुबह उसका शव शिकारपुर फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर मिला, जहां उसने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी।

चरित्र पर शक बना विवाद की वजह-

बताया जा रहा है कि पति को पत्नी के चरित्र पर शक था। कुछ दिन पहले गांव में हुए एक कार्यक्रम में पत्नी के डांस का वीडियो किसी ने बनाकर उसे भेज दिया था, जिसके बाद दोनों के बीच तनाव बढ़ गया था।इसके बाद लगातार विवाद होता रहा और पत्नी कुछ समय के लिए मायके भी चली गई थी। लौटने के बाद भी तनाव कम नहीं हुआ और अंततः यह दर्दनाक घटना हो गई।

घटना से जुड़े अहम तथ्य-

1. बचाव के लिए संघर्ष के संकेत- पुलिस के अनुसार, मौके की स्थिति से पता चलता है कि महिला ने खुद को और बच्चों को बचाने की पूरी कोशिश की थी। उसका शव खटिया से करीब 20 फीट दूर मिला।

2. हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद- पुलिस ने घर के अंदर से खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद कर ली है, जिसे वारदात में इस्तेमाल किया गया था।

3. परिवार को नहीं लगी भनक- चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी की मां रातभर घर के बाहर सो रही थी, लेकिन उसे अंदर चल रहे इस खौफनाक घटनाक्रम का पता नहीं चला।

4. सुबह हुआ खुलासा- सुबह दूधवाले के आने पर जब घर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो पड़ोसियों को शक हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और मामला सामने आया।

पुलिस जांच जारी-

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़े- बिहार में केले के पेड़ काटने को लेकर विवाद, भतीजे ने धारदार हथियार से की चाचा की हत्या