Home » राजस्थान » नागौर में विस्फोटक का जखीरा बेनकाब, 9,550 किलो अमोनियम नाइट्रेट जब्त

नागौर में विस्फोटक का जखीरा बेनकाब, 9,550 किलो अमोनियम नाइट्रेट जब्त

गणतंत्र दिवस से पहले बड़ी साजिश बेनकाब

Nagaur Explosive Seizure: राजस्थान के नागौर जिले में गणतंत्र दिवस से पहले पुलिस द्वारा एक बड़ी कार्रवाई की गई है। बता दें, पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री को बरामद किया है। रविवार के दिन 25 जनवरी को पुलिस ने एक घर और खेत से कुल 9,550 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट जब्त किया है। इसी के साथ इस मामले में सुलेमान खान नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

Nagaur Explosive Seizure:  गणतंत्र दिवस से पहले बड़ी साजिश बेनकाब
गणतंत्र दिवस से पहले बड़ी साजिश बेनकाब

खेत में छिपाकर रखा गया विस्फोटक

नागौर के पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा द्वारा जानकारी दी गई है कि पुलिस को इस मामले की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर नागौर पुलिस की एक विशेष टीम ने थावला थाना क्षेत्र के हरसौर गांव में छापा मारा। इस छापेमारी के दौरान आरोपी के घर और खेत से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।

Nagaur Explosive Seizure:  गणतंत्र दिवस से पहले बड़ी साजिश बेनकाब
गणतंत्र दिवस से पहले बड़ी साजिश बेनकाब

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपने खेत में विस्फोटक छिपा कर रखा था। वहां से 187 कार्टन में भरा 9,550 किलो अमोनियम नाइट्रेट, 9 कार्टन डेटोनेटर, नीले रंग के तार के 15 बंडल, लाल रंग के तार के 9 बंडल और अन्य विस्फोटक सामान मिला है।

Nagaur Explosive Seizure: अवैध खनन नेटवर्क तक पहुंची जांच

एसपी कच्छावा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हरसौर गांव का रहने वाला सुलेमान खान है और उसके खिलाफ पहले से ही तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी वैध और अवैध खनन से जुड़े लोगों को विस्फोटक सामग्री सप्लाई करता था।

गणतंत्र दिवस से पहले बड़ी साजिश बेनकाब
गणतंत्र दिवस से पहले बड़ी साजिश बेनकाब

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही इस बड़ी बरामदगी की जानकारी केंद्रीय एजेंसियों को भी दे दी गई है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।

Leave a Comment