Breaking News
Home » Breaking News » सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान! अनशन खत्म, लेकिन धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जंतर-मंतर से नहीं हटेगा धरना

सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान! अनशन खत्म, लेकिन धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जंतर-मंतर से नहीं हटेगा धरना

NEET-UG Protest: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक द्वारा 27 दिनों का आमरण अनशन समाप्त किए जाने के बाद भी जंतर-मंतर पर चल रहा आंदोलन जारी रहेगा। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने स्पष्ट किया है कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक प्रदर्शन खत्म नहीं होगा।

अनशन खत्म करने की अपील कर रहे थे: रांका

आशुतोष रांका ने कहा कि सोनम वांगचुक की लगातार बिगड़ती सेहत को देखते हुए वे शुरू से ही उनसे अनशन समाप्त करने की अपील कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सरकार के साथ बातचीत के बाद आंदोलन से जुड़ी कुछ प्रमुख मांगों पर सकारात्मक सहमति बनी है, जिसके बाद वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त किया।

NEET-UG Protest: दो प्रमुख मांगों पर बनी सहमति

रांका के अनुसार, सरकार ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं करने और प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा देने जैसे मुद्दों पर सकारात्मक रुख दिखाया है। हालांकि उन्होंने कहा कि इन फैसलों से संबंधित लिखित दस्तावेज का इंतजार अभी भी है।

धरना जारी रहेगा

उन्होंने साफ कहा कि सोनम वांगचुक का अनशन समाप्त होने का अर्थ आंदोलन का अंत नहीं है। जंतर-मंतर पर छात्रों और प्रदर्शनकारियों का धरना जारी रहेगा। CJP की प्रमुख मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा है और जब तक इस पर फैसला नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा।

NEET-UG Protest: जेपी नड्डा से आज होगी बैठक

आशुतोष रांका ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के साथ बैठक प्रस्तावित है। बैठक में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के भी शामिल होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि बैठक के बाद हुई चर्चा और निर्णयों की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

ये भी पढ़े… NEET-UG विवाद: संजय मांजरेकर, युवराज सिंह और शुभमन गिल ने छात्रों का किया समर्थन