New Delhi: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार ईरान को चेतावनियां देते आ रहे हैं, वे शोशल मीडिया पर ईरान को धमकाने के लिए बराबर पोस्ट साझा कर रहे हैं, लेकिन ईरान पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है।वह झुकने के बजाए उल्टे अमेरिका को ही धमका रहा है। इस बीच ट्रंप ने ईरान को धमकाने के मकसद से सोशल मीडिया पर पश्चिम एशिया का एक नक्शा शेयर किया है। इस नक्शे में ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध के चलते प्रभावित कई देशों को अमेरिकी झंडे से ढका हुआ दिखाया गया है।
ट्रंप ने नक्शा शेयर कर ईरान को धमकाया
ट्रंप द्वारा शेयर किये गये नक्शे में ईरान के साथ ही यूएई, ओमान, अरब, मिस्र, तुर्की,सीरिया, अफगानिस्तान और पाकिस्तान को अमेरिकी झंडे से ढका दिखाया गया है।नक्शे में बहुत से लाल निशान ईरान की तरफ प्रदर्शित किए गए हैं। इसका अर्थ यह निकाला जा रहा है कि ट्रंप ने ईरान को चेताया है कि इतने सारे देशों में अमेरिका का सीधा नियंत्रण है और यहां से ईरान को बड़ी आसानी से घेरा जा सकता है अथवा निशाना बनाया जा सकता है।
ईरान के खिलाफ फिर से जंग छिड़ने की अटकलें इस बात से भी लगाई जा रही हैं कि इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर ईरान को लेकर बातचीत हुई। इजरायल के सरकारी टीवी चैनल कान टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों नेताओं ने ईरान के खिलाफ फिर से सैन्य कार्रवाई शुरू करने की संभावना पर चर्चा की।
New Delhi: अमेरिका-इजरायल मिलकर करेंगे हमले
न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट में एक वरिष्ठ इजरायली अधिकारी के हवाले से कहा गया कि अगर ईरान के खिलाफ युद्ध दोबारा शुरू होता है, तो अमेरिका और इजरायल मिलकर हमला कर सकते हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने अपने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई। इस बैठक में उन सभी मोर्चों पर चर्चा हुई, जहां इजरायल इस समय संघर्ष कर रहा है।
यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब ट्रंप ने ईरान को लेकर सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि “ईरान के लिए समय तेजी से निकल रहा है। उन्हें जल्द फैसला लेना होगा, नहीं तो उनके पास कुछ भी नहीं बचेगा।”ये भी पढ़ें… विदेश मंत्रालय ने बताया क्यों खास रही PM मोदी की स्वीडन यात्रा? गिनाई ये 6 बड़ी उपलब्धियां…
यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब ट्रंप ने ईरान को लेकर सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि “ईरान के लिए समय तेजी से निकल रहा है। उन्हें जल्द फैसला लेना होगा, नहीं तो उनके पास कुछ भी नहीं बचेगा।”ये भी पढ़ें… विदेश मंत्रालय ने बताया क्यों खास रही PM मोदी की स्वीडन यात्रा? गिनाई ये 6 बड़ी उपलब्धियां…








