Home » उत्तर प्रदेश » Noida News: ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प के साथ भाजपा नोएडा ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित की ‘रन फॉर यूनिटी’

Noida News: ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प के साथ भाजपा नोएडा ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित की ‘रन फॉर यूनिटी’

Noida News

Noida News: देशभर में आज सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनाई जा रही है। इसी उपलक्ष्य में गुजरात में एकता नगर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार और गुजरात सरकार के सहयोग से ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ समारोहपूर्वक मनाया जा रहा है। तो वहीं उत्तर प्रदेश में रन फार यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर द्वारा जिला अध्यक्ष महेश चौहान के नेतृत्व में रन फार यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं और नागरिकों ने भाग लेकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया।

‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की नींव रखी

Noida News: कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद (राज्यसभा) और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने दौड़ को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। साथ ही अपने संबोधन में डॉ. अग्रवाल ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की नींव रखी। उन्होंने कहा कि जहां नेहरू जी और इंदिरा जी ने स्वयं को भारत रत्न से सम्मानित किया, वहीं सरदार पटेल को यह सम्मान कई वर्षों बाद एक गैर-गांधी परिवार के प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया। आगे उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे देश में इस दौड़ के माध्यम से सरदार पटेल के विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचा रही है।

दौड़ कार्यक्रम में शामिल
                                                                                            दौड़ कार्यक्रम में शामिल

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष महेश चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार पटेल का जीवन हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने अपने कर्मों से भारत की एकता और अखंडता को साकार किया। भाजपा कार्यकर्ता आज उनके दिखाए मार्ग पर चलकर राष्ट्र को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प ले रहे हैं।

ये सभी लोग रहे उपस्थित

Noida News: दौड़ कार्यक्रम में पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, क्षेत्रीय  महामंत्री ठाकुर हरीश सिंह, जुगराज चौहान, योगेंद्र चौधरी, मनोज गुप्ता, चंदगीराम यादव, अमित त्यागी, उमेश त्यागी, गणेश जाटव, डिंपल आनंद, महेश अवाना, विनोद शर्मा, संजय बाली, भूपेश चौधरी, दीनबंधु कुशवाहा, शशिधर उपाध्याय, नीरज चौधरी, राम किशन यादव, प्रदीप चौहान, गौतम शर्मा, मनीष तिवारी, सतनारायन महावर, रामनिवास यादव, गिरीश कोटनाला, ओमवीर अवाना, चमन अवाना, अर्पित गोयल, धर्मेंद्र गुप्ता, सचिन अंबावत, प्रज्ञा पाठक शर्मा, राजेंद्र अवाना, शारदा चतुर्वेदी, अर्पित मिश्रा, नीरज शर्मा, राहुल शर्मा, अशोक मिश्रा, एनपी सिंह, राजकुमार बंसल,बबलू यादव, गोपाल गॉड, ओम यादव , रवि यादव, अमित कुमार त्यागी, राजीव उपाध्याय, एहसान खान, कुलदीप त्यागी, इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े… Sardar Patel Birth Anniversary: लखनऊ में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आगाज, मंच पर सीएम योगी ने मंत्री सुरेश खन्ना की ली लेट आने पर चुटकी