NZ vs IRE: आईसीसी विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में शुक्रवार को न्यूजीलैंड और आयरलैंड की टीमें साउथम्पटन में आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला रात 11:00 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में अब तक दो-दो मैच खेले हैं, लेकिन अभी तक इन दोनों टीमों ने खेले गए मैचों में एक भी जीत दर्ज नहीं करी हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन-सी टीम इस मैच में जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में अपना खाता खोलती है।
NZ vs IRE: ग्रुप-बी का पॉइंट्स टेबल-
ग्रुप-बी के पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर इंग्लैंड शीर्ष स्थान पर है। वहीं, दो-दो अंकों के साथ स्कॉटलैंड दूसरे, वेस्टइंडीज तीसरे और श्रीलंका चौथे स्थान पर मौजूद हैं। बेहतर नेट रन रेट के आधार पर न्यूजीलैंड पांचवें और आयरलैंड छठे स्थान पर है।
NZ vs IRE: अगर आज हारे तो सफर हो सकता है खत्म-
न्यूजीलैंड और आयरलैंड दोनों ही पॉइंट्स टेबल में निचले पायदान पर हैं। दोनों टीमों ने अभी तक एक भी मैच नहीं जीता है। ऐसे में शुक्रवार के मुकाबले में हारने वाली टीम के लिए सेमीफाइनल की राह बेहद कठिन हो सकती है। यहां तक कि टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा भी मंडरा सकता है।
NZ vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ अजेय रहा है न्यूजीलैंड-
रिपोर्ट्स के अनुसार, विमेंस टी-20 इंटरनेशनल में दोनों टीमों के बीच अब तक चार मुकाबले खेले गए हैं और चारों में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की है। अब देखना होगा कि न्यूजीलैंड अपने इस जीत के सिलसिले को बरकरार रख पाता है या आयरलैंड पहली बार न्यूजीलैंड को मात देकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज करता है।
क्या सूजी बेट्स खेल पाएगी अहम पारी-
न्यूजीलैंड की स्टार बल्लेबाज सूजी बेट्स के टी-20 करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 183 मैचों में 4720 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 124 रन है। टीम को इस अहम मुकाबले में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी ।
सोफी डिवाइन से बेहतर गेंदबाजी की उम्मीद-
गेंदबाजी विभाग में सोफी डिवाइन न्यूजीलैंड की प्रमुख विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। उन्होंने 156 मैचों में 6.73 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 128 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 12 रन देकर 4 विकेट है।
टीम को उम्मीद होगी कि सोफी डिवाइन इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर न्यूजीलैंड को टूर्नामेंट की पहली जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगी।
Ireland की टॉप रन स्कोरर-
आयरलैंड की कप्तान गैबी लेविस टीम की सबसे सफल बल्लेबाज हैं। उन्होंने 116 टी-20 मैचों में 116.66 के स्ट्राइक रेट से 3059 रन बनाए हैं।
Ireland की प्रमुख गेंदबाज-
आयरलैंड की सबसे प्रमुख गेंदबाज़ अर्लीन केली हैं। उन्होंने टीम के लिए सबसे ज़्यादा विकेट चटकाए हैं। 132 मैचों में 6.20 की इकोनॉमी रेट से गेंदबाज़ी करते हुए उन्होंने 96 विकेट अपने नाम किए हैं।
Written by- ADARSH KATHANE
यह भी पढ़े- सपा पर ब्रजेश पाठक का करारा प्रहार, बोले- ‘DNA में केवल मुस्लिम तुष्टीकरण’








