Patna Education City: बिहार के पटना जिले के फतुहा औद्योगिक क्षेत्र में एक बड़ी शिक्षा परियोजना की तैयारी शुरू हो गई है। यहां 600 एकड़ जमीन पर ‘एजुकेशन सिटी’ विकसित की जाएगी, जिस पर 1000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्रस्तावित है। राज्य सरकार ने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने की दिशा में जमीन चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Patna Education City: कैबिनेट की मंजूरी के बाद जमीन चयन की प्रक्रिया शुरू-
यह परियोजना पहले ही 16 दिसंबर 2025 को राज्य मंत्रिमंडल से स्वीकृत हो चुकी थी। हालांकि, जमीन के चयन को लेकर मामला अब तक अटका हुआ था। अब राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने फतुहा में जमीन को चिन्हित कर लिया है, जिससे प्रोजेक्ट के आगे बढ़ने का रास्ता साफ होता दिख रहा है।
Patna Education City: 1000 करोड़ का मेगा निवेश प्रोजेक्ट-
इस एजुकेशन सिटी में 1000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जाएगा। इसका उद्देश्य उच्च शिक्षा, अनुसंधान और रोजगार के लिए एक विश्व स्तरीय वातावरण तैयार करना है। इस परियोजना से राज्य में शिक्षा और आर्थिक विकास दोनों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
PPP मॉडल पर भी जोर, विदेशी निवेश की संभावना-
सरकार इस प्रोजेक्ट को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर विकसित करने पर भी विचार कर रही है। इससे निजी और विदेशी निवेश को आकर्षित करने में मदद मिलेगी और परियोजना को तेजी से पूरा किया जा सकेगा।
आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा कैंपस-
आधुनिक सुविधाओं की बात करें तो छात्रों को स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लाइब्रेरी, रिसर्च सेंटर, छात्रावास और आवासीय परिसर, खेल से संबंधित सुविधाएं, शिक्षकों के लिए रिहायशी व्यवस्था जैसी कई सारी सुविधाएं मिलेगी। इसके अलावा यहां इंडस्ट्री कनेक्शन, अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर और को-करिकुलर गतिविधियों के बड़े अवसर भी मिलेंगे।
उच्च शिक्षा और रोजगार पर रहेगा फोकस-
इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और छात्रों को रोजगार से जोड़ना है। इसमें कॉर्पोरेट और उद्योग जगत की सक्रिय भागीदारी भी होगी, जिससे छात्रों को इंडस्ट्री-रेडी बनाया जा सके।
बिहार बनेगा शिक्षा का बड़ा हब-
शिक्षा विभाग का मानना है कि यह एजुकेशन सिटी बिहार को उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र बनाने में मदद करेगी। देशभर के छात्रों को यहां बेहतर और वैश्विक स्तर की शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।
यह भी पढ़े- महिला आरक्षण और परिसीमन बिल फिर ला सकती है सरकार, बहुमत जुटाने की चुनौती बरकरार








