Home » Breaking News » महंगाई की मार जारी: 10 दिन में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जनता बोली- अब सरकार लगाए लगाम

महंगाई की मार जारी: 10 दिन में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जनता बोली- अब सरकार लगाए लगाम

Petrol and Diesel Prices: नई दिल्ली (New Delhi) में सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई। पेट्रोल 2.61 रुपए प्रति लीटर और डीजल 2.71 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया। पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं, जिससे आम जनता पर महंगाई का दबाव और बढ़ गया है।

दिल्ली में नए रेट क्या हैं?

कीमतों में बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में: पेट्रोल: ₹102.12 प्रति लीटर,  डीजल: ₹95.20 प्रति लीटर और इससे पहले पेट्रोल ₹99.51 और डीजल ₹92.49 प्रति लीटर बिक रहा था।

Petrol and Diesel Prices: ‘अब कीमतों पर नियंत्रण जरूरी’

पेट्रोल पंपों पर पहुंचे लोगों ने बढ़ती कीमतों पर नाराजगी जताई। एक व्यक्ति ने कहा, “कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। अगर अब नियंत्रण नहीं हुआ तो आम लोगों के लिए मुश्किलें और बढ़ जाएंगी।” वहीं दूसरे व्यक्ति ने कहा कि काम कम है, लेकिन पेट्रोल लगातार महंगा हो रहा है। रोज 300 रुपए का तेल भरवाने के बावजूद कमाई नहीं बढ़ रही।

टैक्सी ड्राइवरों पर बढ़ा दबाव

एक अन्य नागरिक ने कहा कि बढ़ती ईंधन कीमतों का सबसे ज्यादा असर टैक्सी और ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा, “किराया बढ़ रहा है, लेकिन आमदनी नहीं बढ़ रही। टैक्सी ड्राइवर हाल ही में प्रदर्शन भी कर चुके हैं। सरकार को जल्द कोई ठोस कदम उठाना चाहिए।”

Petrol and Diesel Prices: वैश्विक संकट का असर

सरकारी तेल कंपनियों ने 15 मई से ही पश्चिम एशिया में जारी तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर ग्राहकों पर डालना शुरू किया था। 23 मई को भी पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा किया गया था। लगातार बढ़ती कीमतों से मध्यम वर्ग, यात्री और परिवहन क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।

ये भी पढ़े… मार्को रुबियो का बड़ा संकेत: होर्मुज स्ट्रेट खुला तो ईरान से न्यूक्लियर डील पर होगी बात