Home » बिहार » पेट्रोल-डीजल पर RJD का तंज, पीएम मोदी का नाम लेकर बोला- ‘और 5 रुपये बढ़ा दो…’ , जानिए ऐसा क्यों कहा ..

पेट्रोल-डीजल पर RJD का तंज, पीएम मोदी का नाम लेकर बोला- ‘और 5 रुपये बढ़ा दो…’ , जानिए ऐसा क्यों कहा ..

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक व्यंग्यात्मक पोस्ट साझा किया, जिसमें बढ़ती महंगाई और सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए गए।

आरजेडी ने पोस्टर जारी कर साधा निशाना

आरजेडी की ओर से जारी पोस्टर में लिखा गया, “चाहे तो रेट और पांच रुपये बढ़ा दो मोदी जी, लेकिन आप काजू की रोटी के साथ-साथ पिस्ता, बादाम और छुहारे का अचार भी खाओ। पांच राज्यों में चुनाव प्रचार कर-कर के आप थक गए होंगे।” पोस्टर के जरिए पार्टी ने बढ़ती ईंधन कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर आम लोगों की परेशानियों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

Petrol-Diesel Price:‘अमृतकाल’ पर भी तंज

आरजेडी ने अपने पोस्ट में कहा कि चाहे देश आर्थिक संकट से जूझे या वैश्विक ऊर्जा संकट आए, लेकिन भाजपा नेताओं की सम्राट चौधरी के 100 गाड़ियों के काफिले वाला भौकाल भी जारी रहे!  “शान, पहनावा और खान-पान” में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। पार्टी ने व्यंग्य करते हुए “काजू की रोटी” और “आयातित मशरूम की सब्जी” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। इसके साथ ही पोस्ट में केंद्रीय एजेंसियों ईडी, सीबीआई, आयकर विभाग और चुनाव आयोग को लेकर भी टिप्पणी की गई और सरकार पर राजनीतिक इस्तेमाल के आरोप लगाए गए।

मनोज झा का सरकार पर हमला

आरजेडी सांसद मनोज झा ने भी पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार को आम जनता की परेशानियों और लोकसंवेदनाओं से कोई मतलब नहीं है।

मनोज झा ने कहा कि ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का असर परिवहन, खाद्य वस्तुओं और रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार लगातार चुनावी राजनीति में व्यस्त है और जनता के मुद्दों पर गंभीर नहीं दिख रही।

Petrol-Diesel Price: राजनीतिक बयानबाजी तेज

ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। विपक्षी दल लगातार केंद्र सरकार को महंगाई के मुद्दे पर घेर रहे हैं, जबकि भाजपा नेताओं का कहना है कि वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद भारत में ईंधन कीमतों में अपेक्षाकृत कम वृद्धि हुई है। ऐसे में आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर राजनीतिक बहस और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

ये भी पढ़े… सीएम की शपथ लेते ही फिर हुए हमलावर हिमंत बिस्वा सरमा, जानिए क्या कहा पवन खेड़ा को …