Home » स्पोर्ट्स » सरकार ने पेट्रोल-डीजल में बड़ी राहत दी, पेट्रोल पर ₹10 कटौती, डीजल पर पूरी तरह से ड्यूटी खत्म, कीमतें स्थिर रहेंगी

सरकार ने पेट्रोल-डीजल में बड़ी राहत दी, पेट्रोल पर ₹10 कटौती, डीजल पर पूरी तरह से ड्यूटी खत्म, कीमतें स्थिर रहेंगी

कच्चे तेल संकट में सरकार की राहत

Petrol Diesel Relief: कच्चे तेल की आपूर्ति संकट के बीच, केंद्र सरकार ने तेल कंपनियों और आम जनता को राहत देने के लिए पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती की है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, पेट्रोल पर पहले 13 रुपए प्रति लीटर की एक्साइज ड्यूटी थी, जिसे घटाकर अब सिर्फ 3 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है।

वहीं, डीजल पर लगने वाली 10 रुपए प्रति लीटर की ड्यूटी को पूरी तरह से हटा दिया गया है। इस कदम से तेल कंपनियों के मुनाफे में सुधार आने की संभावना है और पेट्रोल-डीजल की कीमतों को बढ़ने से रोका जा सकेगा।

Petrol Diesel Relief: कच्चे तेल संकट में सरकार की राहत
कच्चे तेल संकट में सरकार की राहत

Petrol Diesel Relief: मोदी करेंगे ईरान युद्ध पर मुख्यमंत्रियों से चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्रियों से बातचीत करेंगे। इस दौरान ईरान में जारी युद्ध के बाद बिगड़े हालात पर चर्चा की संभावना है। चुनावी राज्यों के मुख्यमंत्री इस बैठक में शामिल नहीं होंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने 24 मार्च को राज्यसभा में कहा था कि यदि ईरान युद्ध जारी रहा तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि आने वाला समय कोरोनाकाल जैसी चुनौती लेकर आएगा, जिसके लिए केंद्र और राज्य सरकारों को मिलकर काम करना होगा।

कच्चे तेल संकट में सरकार की राहत
कच्चे तेल संकट में सरकार की राहत

देश में पेट्रोल, डीजल और गैस की कोई कमी नहीं

सरकार ने पेट्रोल, डीजल और गैस की कमी की अफवाहों को खारिज किया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि चाहे दुनिया में कुछ भी हो जाए, भारत के पास 60 दिनों का पेट्रोल और डीजल भंडार मौजूद है।

ये भी पढ़ें…छिंदवाड़ा में सड़क हादसे में 10 की मौत, सीएम ने मुआवजे का ऐलान किया

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments