Home » नई दिल्ली » कर्नाटक की कांग्रेस पर तंज कस बोले भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ला- ‘कलावा की तुलना हिजाब से कैसे की जा सकती है?’

कर्नाटक की कांग्रेस पर तंज कस बोले भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ला- ‘कलावा की तुलना हिजाब से कैसे की जा सकती है?’

भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ला

PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘ऊर्जा बचत’ अपील और नेताओं द्वारा अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या घटाने के फैसले को लेकर भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पहले खुद उदाहरण पेश करते हैं और उनके संदेश का असर देशभर के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर दिख रहा है। इसके साथ ही उन्होंने हिजाब विवाद, सनातन धर्म और केरल की राजनीतिक स्थिति पर भी कांग्रेस और विपक्ष को घेरा।

काफिला सिर्फ दो गाड़ियों के साथ चल रहा

प्रधानमंत्री द्वारा ‘ऊर्जा बचत’ के आह्वान पर प्रेम शुक्ला ने कहा कि उनका काफिला सिर्फ दो गाड़ियों के साथ चल रहा है। उनकी यह सादगी देखकर विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपने काफिले में कटौती की है। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस बाइक से चल रहे हैं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने काफिले में शामिल गाड़ियों की संख्या घटा दी है। इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह और कई मंत्रियों ने भी इसका पालन किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश का भारत की जनता, भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी पालन कर रहे हैं। कर्नाटक सरकार के हिजाब से जुड़े फैसले पर प्रेम शुक्ला ने कहा कि हिजाब को अनुमति न देते तो उनका वोट बैंक नाराज हो जाता। कलावा की तुलना हिजाब से कैसे की जा सकती है? उन्होंने कहा कि यदि पर्दा प्रथा को कुप्रथा माना जाता है तो हिजाब को एक अच्छी प्रथा कैसे माना जा सकता है?

PM Modi News: कर्नाटक की कांग्रेस पर साधा निशाना

उन्होंने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हिजाब की तुलना कलावा से करना ही उनके सेक्युलरिज्म की पोल खोलता है। सनातन को लेकर उदयनिधि स्टालिन के बयान पर प्रेम शुक्ला ने कहा कि सनातन के बारे में बयान देते-देते स्टालिन की सरकार का पतन हो गया है। इसके बाद भी उनका परिवार सुधरने के लिए तैयार नहीं है। सनातन को मिटाने की कसमें खाने वाले वर्षों से कब्रों में पड़े हुए हैं। स्टालिन सनातन को खत्म नहीं कर पाएंगे, बल्कि वह खुद ही खत्म हो जाएंगे। केरल के सीएम चुनाव को लेकर भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यह स्थिति है कि वह अपनी मर्जी से सीएम भी नहीं बनवा पा रहे हैं। वह अलायंस का नेतृत्व करने का दावा करते हैं, लेकिन उसमें कोई दम नहीं है। राहुल गांधी के साथ के. सी. वेणुगोपाल को झुकना पड़ा और वह सीएम नहीं बन पाए।

ये भी पढ़े… ‘ये तो होना ही था…’ पेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर क्या बोले लोग?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments