PM MODI NEWS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के मामलों पर बड़ा फैसला लेते हुए सभी मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों को जल्द से जल्द कठोर सजा दिलाई जाएगी।
फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि पेपर लीक के सभी मामलों में शीघ्र सुनवाई और दोषियों को कठोर दंड दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए जाएंगे। इसके लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
PM MODI NEWS: ‘युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’
पीएम मोदी ने कहा कि विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए सरकार लगातार फैसले ले रही है और फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने दोहराया कि पेपर लीक जैसी घटनाओं में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
पहले भी जता चुके हैं सख्त रुख
इससे पहले प्रधानमंत्री ने पेपर लीक को पूरे देश की चिंता बताते हुए कहा था कि ऐसे मामलों में शामिल लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए वरिष्ठ वकीलों को भी आगे आना चाहिए, ताकि भविष्य में कोई इस तरह का अपराध करने की हिम्मत न कर सके।
PM MODI NEWS: छात्रों के भविष्य पर सरकार का जोर
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के अनुसार, प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता छात्रों का भविष्य सुरक्षित रखना है। इसी कारण नीट परीक्षा दोबारा कराई गई और उसका परिणाम भी समय पर घोषित किया गया, ताकि विद्यार्थियों का शैक्षणिक सत्र प्रभावित न हो।
Nothing is more important than the welfare and future of our youth!
We have decided to set up fast-track courts to ensure swift and stringent punishment for those involved in paper leaks. Have directed the concerned authorities and officials to take all necessary steps in this…
— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2026
ये भी पढ़े… धर्मेंद्र प्रधान बोले- विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार








