Breaking News
Home » Breaking News » भारतीय जहाज पर हमले को लेकर UAE का बड़ा एक्शन, मोदी दौरे से पहले जताई नाराजगी

भारतीय जहाज पर हमले को लेकर UAE का बड़ा एक्शन, मोदी दौरे से पहले जताई नाराजगी

PM Modi Visit UAE: संयुक्त अरब अमीरात ने ओमान के समुद्री क्षेत्र के पास भारतीय झंडे वाले जहाज पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। यूएई के विदेश मंत्रालय ने इसे अंतरराष्ट्रीय नेविगेशन की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया।

पीएम मोदी के दौरे से पहले आया बयान

यह बयान ऐसे समय आया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों के दौरे पर रवाना हो रहे हैं, जिसमें यूएई भी शामिल है। पीएम मोदी के अबू धाबी पहुंचने से कुछ घंटे पहले यूएई ने भारत के समर्थन में यह आधिकारिक प्रतिक्रिया दी।

PM Modi Visit UAE: यूएई ने जताई भारत के साथ एकजुटता

यूएई विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीय जहाजों और समुद्री हितों की सुरक्षा के लिए उठाए गए हर कदम में वह भारत के साथ खड़ा है। मंत्रालय ने इस हमले को क्षेत्रीय स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिए खतरा बताया।

यूएन प्रस्ताव के उल्लंघन का आरोप

यूएई ने कहा कि यह हमला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2817 का खुला उल्लंघन है, जो समुद्री मार्गों की सुरक्षा और नेविगेशन की आजादी का समर्थन करता है। मंत्रालय ने बिना किसी देश का नाम लिए कहा कि होर्मुज स्ट्रेट का इस्तेमाल दबाव या ब्लैकमेल के लिए नहीं किया जा सकता।

PM Modi Visit UAE: भारत ने भी जताई चिंता

विदेश मंत्रालय ने कहा कि कमर्शियल शिपिंग और आम नाविकों को निशाना बनाया जाना स्वीकार्य नहीं है। मंत्रालय के अनुसार जहाज पर सवार सभी भारतीय क्रू सुरक्षित हैं और बचाव कार्य के लिए ओमानी अधिकारियों को धन्यवाद दिया गया है।

समुद्री सुरक्षा पर हो सकती है चर्चा

डिप्लोमैटिक सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी के यूएई दौरे के दौरान खाड़ी और अरब सागर में समुद्री सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हो सकती है। यह मुद्दा दोनों देशों के बीच अहम बातचीत का हिस्सा बनने की संभावना है।

ये भी पढ़े… असम में ड्रग्स पर बड़ा प्रहार! 21.36 करोड़ की हेरोइन-अफीम जब्त, 5 गिरफ्तार