Home » एक्सक्लूसिव » प्रयागराज में गूंजेगा ‘रक्षा त्रिवेणी संगम’: सेना दिखाएगी शौर्य, स्वदेशी हथियारों और रोबोटिक तकनीक का दम

प्रयागराज में गूंजेगा ‘रक्षा त्रिवेणी संगम’: सेना दिखाएगी शौर्य, स्वदेशी हथियारों और रोबोटिक तकनीक का दम

Prayagraj Event:

Prayagraj Event: प्रयागराज में 4 से 6 मई तक ‘नॉर्थ टेक सिम्पोजियम 2026’ का आयोजन किया जाएगा। न्यू कैंट स्थित कोबरा ऑडिटोरियम ग्राउंड में होने वाले इस कार्यक्रम में भारतीय सेना अपनी आधुनिक और स्वदेशी ताकत का प्रदर्शन करेगी।

 रक्षा मंत्री और सेना प्रमुखों की मौजूदगी

इस भव्य आयोजन में देश के रक्षा मंत्री, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS), तीनों सेनाओं के प्रमुख और योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। यह आयोजन ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान के तहत स्वदेशी सैन्य तकनीकों को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।

Prayagraj Event: सुरक्षा के कड़े इंतजाम, नो-फ्लाइंग जोन घोषित

कार्यक्रम की संवेदनशीलता को देखते हुए अरैल घाट और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पूरे इलाके को ‘नो फ्लाइंग जोन’ घोषित किया गया है और अनधिकृत ड्रोन उड़ाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Prayagraj Event: आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन

प्रदर्शनी में ऐसी मशीनगनें और तोपें दिखाई जाएंगी, जो रेगिस्तान की गर्मी से लेकर सियाचिन की कड़ाके की ठंड में भी दुश्मन पर भारी पड़ती हैं। सेना अपनी ऑपरेशनल क्षमता और नई तकनीकों का लाइव प्रदर्शन भी करेगी।

रोबोटिक्स और AI तकनीक का जलवा

इस बार प्रदर्शनी में ड्राइवरलेस ट्रक, रोबोटिक वाहन और घायल सैनिकों को निकालने वाले स्मार्ट स्ट्रेचर भी आकर्षण का केंद्र होंगे। हाई-टेक ड्रोन और सर्विलांस सिस्टम का लाइव डेमो भी दिखाया जाएगा।

 स्टार्टअप्स और उद्योगों को मिलेगा मंच

इस आयोजन का उद्देश्य डिफेंस स्टार्टअप्स, शिक्षण संस्थानों और उद्योग जगत को सेना के साथ जोड़ना है। इससे भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में और मजबूत कदम बढ़ा सकेगा।

यह भी पढे़ : बंगाल में मतगणना से पहले बढ़ा सियासी तापमान: सुवेंदु के आरोप, स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर हंगामा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments