Breaking News
Home » मनोरंजन » ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में धमाकेदार ट्विस्ट: शनाया ने चिराग को बचाने के लिए दिखाई बहादुरी, खुद हुई गंभीर रूप से घायल

‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में धमाकेदार ट्विस्ट: शनाया ने चिराग को बचाने के लिए दिखाई बहादुरी, खुद हुई गंभीर रूप से घायल

पुष्पा इम्पॉसिबल

Pushpa Impossible: पुष्पा इम्पॉसिबल एक बार फिर अपने दर्शकों के लिए इमोशन और एक्शन से भरपूर ट्रैक लेकर आ रहा है। शो, जो अपनी संवेदनशील कहानी और मजबूत किरदारों के लिए जाना जाता है, अब एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गया है जहां दर्शकों को सांसें थाम देने वाला एक्शन और दिल छू लेने वाली भावनाएं एक साथ देखने को मिलेंगी।

कहानी खतरनाक मोड़ ले रही

आने वाले एपिसोड्स में कहानी एक खतरनाक और रोमांचक मोड़ लेती है, जब शनाया (Muskan Bamne) अपने करीबी दोस्त चिराग (Nitin Babu) को गुंडों के चंगुल से बचाने के लिए खुद की जान जोखिम में डाल देती है। यह सीन न सिर्फ कहानी में नई ऊर्जा भरता है, बल्कि शनाया के किरदार की हिम्मत, समझदारी और भावनात्मक मजबूती को भी उजागर करता है।

इस हाई-ऑक्टेन सीक्वेंस के दौरान शनाया गंभीर रूप से घायल हो जाती है और अत्यधिक खून बहने की स्थिति में पहुंच जाती है। यह पल दर्शकों के लिए बेहद भावुक और तनावपूर्ण होने वाला है, जहां एक तरफ खतरे की स्थिति है, वहीं दूसरी ओर रिश्तों की गहराई और त्याग की भावना भी देखने को मिलती है।

Pushpa Impossible: मुस्कान बामने ने बताया अनुभव

इस चुनौतीपूर्ण सीन को लेकर अपने अनुभव साझा करते हुए मुस्कान बामने ने कहा कि मैं हमेशा से सेल्फ-डिफेंस सीखने की ओर झुकी रही हूँ क्योंकि मुझे लगता है कि यह एक ज़रूरी जीवन कौशल है। यह न सिर्फ आपको आत्मविश्वास देता है, बल्कि आपको मानसिक रूप से भी मज़बूत बनाता है। इस ट्रैक की शूटिंग के दौरान मुझे महसूस हुआ कि यह सोच कितनी प्रैक्टिकल है।

उन्होंने आगे कहा कि बताया सेट पर हमारे पास प्रोफेशनल स्टंट टीम और कोरियोग्राफ किए गए मूव्स होते हैं, लेकिन अगर आपको बेसिक मूवमेंट्स और रिएक्शन्स की समझ होती है, तो आप सीन में और बेहतर तरीके से खुद को ढाल पाते हैं। इस सीन को शूट करते समय मैं पूरी तरह शनाया बन गई थी इतना कि कई बार लगा कि मुस्कान खुद उस किरदार से भी आगे निकल गई है। शनाया का यह साहसी कदम कहानी को एक नए मोड़ पर ले जाएगा। जहां एक ओर उसकी बहादुरी सभी को प्रभावित करेगी, वहीं दूसरी ओर उसके घायल होने के बाद की स्थिति शो में भावनात्मक गहराई जोड़ने का काम करेगी। परिवार और रिश्तों के बीच पैदा होने वाला तनाव, चिंता और देखभाल के भाव आने वाले एपिसोड्स को और भी दिलचस्प बनाएंगे। शो के मेकर्स ने इस ट्रैक को खास बनाने के लिए एक्शन और इमोशन का संतुलन बनाए रखने की पूरी कोशिश की है, जिससे दर्शकों को एक यादगार अनुभव मिल सके।

ये भी पढ़े… AC कोच में ‘खौफनाक’ खाना! बिरयानी में कीड़े मिलने पर भड़का यात्री, वीडियो बनाने पर स्टाफ ने दी धमकी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments