Home » राष्ट्रीय » Telegram की Play Store पर हुई वापसी, फिर भी 30 जून तक जारी रहेगी पाबंदी

Telegram की Play Store पर हुई वापसी, फिर भी 30 जून तक जारी रहेगी पाबंदी

Telegram : करीब एक हफ्ते के अस्थायी बैन के बाद मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Telegram की Google Play Store पर वापसी हो गई है। केंद्र सरकार ने NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा को ध्यान में रखते हुए 16 जून से 22 जून तक Telegram पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया था। हालांकि, यह ऐप अभी भी Apple App Store पर उपलब्ध नहीं है। ऐसे में iPhone यूजर्स को Telegram के दोबारा उपलब्ध होने के लिए कुछ और समय इंतजार करना पड़ सकता है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने केंद्र सरकार से Telegram के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। NTA का कहना था कि कुछ नकल गिरोह इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके NEET UG 2026 री-एग्जाम देने वाले छात्रों को गुमराह कर रहे थे।

Telegram की Play Store पर हुई वापसी

इतना ही नहीं, कई छात्रों के साथ धोखाधड़ी किए जाने की भी शिकायतें सामने आई थीं। इसी वजह से सरकार ने एहतियात के तौर पर Telegram की सेवाओं पर कुछ दिनों के लिए अस्थायी रोक लगा दी थी। हालांकि, Google Play Store पर वापसी के बाद भी Telegram को पूरी राहत नहीं मिली है। सरकार ने इसके मैसेज-एडिटिंग फीचर को फिलहाल बंद रखने का फैसला किया है। यह पाबंदी 30 जून तक जारी रहेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कदम फर्जी मैसेज और गलत जानकारी के प्रसार को रोकने के लिए उठाया गया है। सरकार का मानना है कि इससे लोगों तक भ्रामक जानकारी पहुंचने की संभावना कम होगी।

केंद्र सरकार का फैसला

वहीं, दिल्ली हाई कोर्ट ने भी केंद्र सरकार के फैसले को सही ठहराया है। इस महीने की शुरुआत में कोर्ट ने Telegram FZ LLC की याचिका खारिज कर दी थी। अदालत ने कहा कि सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69A के तहत तय प्रक्रिया का पालन किया है। कोर्ट के अनुसार, इमरजेंसी स्थिति को देखते हुए उठाया गया यह कदम उचित और जरूरत के हिसाब से था।

Read More : Mango Shake vs Aamras: आमरस और मैंगो शेक में कौन ज्यादा फायदेमंद, विशेषज्ञों ने दी सलाह

Written By : Rishika Srivastva