Raghav chadhha: आम आदमी पार्टी (AAP) से अलग होने के बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को अब सोशल मीडिया पर भी बड़ा झटका लगता दिख रहा है। पार्टी छोड़ने की खबर सामने आते ही उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स में तेज गिरावट दर्ज की गई है, जिससे सियासी हलकों में नई बहस छिड़ गई है।
फॉलोअर्स में तेज गिरावट, 11 लाख लोगों ने किया अनफॉलो
जानकारी के मुताबिक, 23 अप्रैल तक राघव चड्ढा के इंस्टाग्राम पर करीब 14.6 मिलियन फॉलोअर्स थे। लेकिन 24 अप्रैल को AAP छोड़ने की खबर सामने आने के बाद से अब तक 11 लाख से ज्यादा यूजर्स उन्हें अनफॉलो कर चुके हैं। फिलहाल उनके फॉलोअर्स घटकर लगभग 13.5 मिलियन रह गए हैं और यह संख्या लगातार कम हो रही है।
Raghav chadhha: AAP का पलटवार, संजय सिंह ने उठाए सवाल
इस पूरे घटनाक्रम पर AAP ने कड़ा रुख अपनाया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने आरोप लगाया कि “गैरकानूनी तरीके से हमारे 7 सांसद बीजेपी में शामिल हुए हैं। यह दलबदल कानून के खिलाफ है।” उन्होंने साफ कहा कि ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
Raghav chadhha: राज्यसभा में होगी शिकायत, सदस्यता रद्द करने की मांग
संजय सिंह ने यह भी कहा कि वह राज्यसभा के सभापति को पत्र लिखकर इन सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग करेंगे। AAP इस मुद्दे को गंभीरता से उठाने की तैयारी में है, जिससे आने वाले दिनों में राजनीतिक टकराव और तेज हो सकता है।
कौन-कौन गया बीजेपी में? अभी भी सस्पेंस बरकरार
Raghav chadhha: बता दें कि राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने औपचारिक रूप से बीजेपी ज्वाइन कर ली है। वहीं राघव चड्ढा का दावा है कि हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, राजिंदर गुप्ता और विक्रमजीत सिंह साहनी भी उनके साथ हैं। हालांकि इन चारों सांसदों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें: AAP में बड़ा सियासी भूचाल, 7 सांसदों के इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति से मिलेंगे CM मान








