Rahul gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर 19 जून को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ‘महा रोजगार मेला’ आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस का दावा है कि इस रोजगार मेले में 150 से अधिक कंपनियां और संस्थान हिस्सा लेंगे और युवाओं को नौकरी के अवसर प्रदान करेंगे। भारतीय युवा कांग्रेस और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा। कांग्रेस के अनुसार, 10वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर तक के युवा अपनी योग्यता के अनुसार इंटरव्यू में शामिल हो सकेंगे।
ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से होगा पंजीकरण
आयोजकों ने बताया कि रोजगार मेले में शामिल होने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पंजीकरण कराया जा सकता है। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए जारी किए गए क्यूआर कोड को स्कैन करने पर भारतीय युवा कांग्रेस की वेबसाइट खुलेगी, जहां आवेदन फॉर्म भरा जा सकता है। यदि कोई अभ्यर्थी पहले से पंजीकरण नहीं करा पाता है, तो वह 19 जून को सीधे तालकटोरा स्टेडियम पहुंचकर मौके पर भी रजिस्ट्रेशन करवा सकेगा। कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि पंजीकरण प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क रहेगी।
Rahul gandhi: चयनित उम्मीदवारों को मौके पर मिल सकता है ऑफर लेटर
कांग्रेस का कहना है कि रोजगार मेले की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होगी। उम्मीदवारों की योग्यता के आधार पर इंटरव्यू लिया जाएगा और चयनित होने पर मौके पर ही ऑफर लेटर दिया जा सकता है। साथ ही आयोजन के बाद एक हेल्पलाइन नंबर भी एक महीने तक सक्रिय रखा जाएगा, ताकि नौकरी ज्वाइन करने में आने वाली किसी भी समस्या का समाधान किया जा सके।
Rahul gandhi: बेरोजगारी और पेपर लीक को लेकर केंद्र सरकार पर हमला
इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार को बेरोजगारी और पेपर लीक के मुद्दे पर घेरा। कांग्रेस ने दावा किया कि देश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है और प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं ने युवाओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उनकी पार्टी सरकारी नौकरियां देने की स्थिति में नहीं है, लेकिन निजी क्षेत्र के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की कोशिश कर रही है।
पिछले रोजगार मेलों के आंकड़े भी किए साझा
कांग्रेस ने दावा किया कि पिछले वर्ष दिल्ली में आयोजित रोजगार मेले में करीब 18 हजार युवाओं ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से लगभग 7 हजार युवाओं को रोजगार के अवसर मिले थे। इसके अलावा जयपुर में करीब 3 हजार और पटना में लगभग 10 हजार युवाओं को रोजगार मिलने का दावा किया गया। पार्टी के अनुसार, इन आयोजनों में औसत चयन दर करीब 30 प्रतिशत रही थी।
दिल्ली में रोजगार को लेकर भी उठाए सवाल
Rahul gandhi: कांग्रेस ने भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि दिल्ली और देश का युवा बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहा है। पार्टी का आरोप है कि रोजगार के अवसर बढ़ने के बजाय कम हुए हैं और छोटे उद्योगों को भी नुकसान पहुंचा है। कांग्रेस का कहना है कि इस रोजगार मेले का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें नई उम्मीद देना है।
यह भी पढ़े: चढ़ावे के बंटवारे को लेकर मंदिर में बवाल, बुजुर्ग पुजारी पर बरसीं लाठियां








