Home » नई दिल्ली » राम मंदिर चंदा विवाद पर बोले पवन खेड़ा- ‘दानपात्र का पैसा लूटना आस्था की पीठ में खंजर घोंपने जैसा’

राम मंदिर चंदा विवाद पर बोले पवन खेड़ा- ‘दानपात्र का पैसा लूटना आस्था की पीठ में खंजर घोंपने जैसा’

पवन खेड़ा, कांग्रेस लीडर on ram mandir

Ram Mandir Chori: कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने उज्जैन जमीन और अयोध्या के फंड गबन विवाद को अंतरराष्ट्रीय मामला बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के मुख्यमंत्री जमीन खा रहे हैं और दान की चांदी-सोना निकल रहे हैं। आरएसएस की भाषा में कहें तो अयोध्या और उज्जैन झांकी है, अभी मथुरा और काशी बाकी है। वहां से लूटने की तैयारी हैं, क्योंकि वहां कॉरिडोर बन रहे हैं।

ये मामला अंतरराष्ट्रीय 

दरअसल, आज बुधवार को पवन खेड़ा ने प्रेस कॉफ्रेंस करते हुए कहा कि ये मामला सिर्फ स्थानीय और राष्ट्रीय मामला नहीं है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मामला है। लोगों की आस्था इन शहरों से जुड़ी हुई है। अपना पेट काटकर और पैसा बचाकर लोग तीर्थस्थलों पर जाते हैं। वहां लोग आस्था के साथ दानपेटी में पैसे डालते हैं। इन पैसों को लूटना और चोरी करना लोगों की आस्था के साथ धोखा है। यह अयोध्या में हुआ है। कांग्रेस प्रवक्ता ने यह भी कहा कि अयोध्या का मंदिर सीधे संघ की देखरेख हैं। आज वहां की स्थिति को देखा जा सकता है। मध्य प्रदेश में संघ की सरकार है, वहां उज्जैन का हाल देख सकते हैं। इसी दौरान, उज्जैन जमीन विवाद पर पवन खेड़ा ने मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उज्जैन में सिंहस्थ कुंभ आने वाला है। आप प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। सब कुछ आपकी जानकारी में रहता है और सभी फाइलें आपकी जानकारी से होकर गुजरती हैं। आप खुद नक्शों और मास्टरप्लान में हस्तक्षेप कर सकते हैं। आपकी कलम में वो ताकत है कि आप तय प्रोजेक्ट को प्रभावित कर सकते हो। उस प्रभाव और कलम का आपने दुरुपयोग किया है।

Ram Mandir Chori: पारिवारिक माहौल में जमीन की लूट

उन्होंने आगे कहा कि पारिवारिक माहौल में जमीन की लूट हुई है। आपके परिवार ने सैकड़ों एकड़ जमीन आपके मुख्यमंत्री बनने से पहले और बाद में खरीदी। मुख्यमंत्री बनने के बाद 168 एकड़ में से 111 एकड़ जमीन उस क्षेत्र में खरीदी गई, जहां सिंहस्थ कुंभ आने वाला है। आपके पास जानकारी थी और आपने अपने परिवार के जरिए ये जमीन खरीदी। पांड्याखेड़ी में 18 एकड़ जमीन है। उज्जैन में जहां 2035 के मास्टरप्लान पर काम होना है, वहां मोहन यादव के परिवार ने जमीनें खरीदीं। पवन खेड़ा ने कहा कि इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक्शन लेने की उम्मीद नहीं है। वो विदेश में मेलोडी और देश में झालमु़ड़ी खाएंगे, उनके मुख्यमंत्री जमीनें और दान का सोना-चांदी निगल जाएंगे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी भी शामिल थे। उन्होंने कहा, “मध्य प्रदेश में मोहन यादव ने मुख्यमंत्री बनने के बाद सैकड़ों एकड़ जमीन खरीदी।

कांग्रेस ने इस बारे में सार्वजनिक रूप से भाजपा, भाजपा अध्यक्ष, भाजपा की प्रदेश इकाई और मोहन यादव से सवाल पूछे थे। सवाल पूछे हुए 30 घंटे हो गए, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। अगर भाजपा इस बारे में जवाब नहीं दे रही तो मतलब दाल में कुछ काला है।” उन्होंने कहा कि भाजपा का पूरा तंत्र इस करप्शन से जुड़ा हुआ है। अयोध्या में चंदा चोरी और महाकाल में जमीन लूट- ये भाजपा का नया मॉडल है।

ये भी पढ़े… ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के बयान का भाजपा ने किया विरोध कहा- ‘मुस्लिमों के लिए भारत से अच्छा कोई नहीं देश’