Ramdas Athawale NDA Invite: केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के प्रमुख रामदास आठवले ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता अभिजीत दीपके को NDA में शामिल होने का न्योता दिया है। उन्होंने दीपके से अपनी पार्टी RPI (आठवले) में शामिल होने की अपील भी की।आठवले ने कहा कि अभिजीत दीपके उनके साथ आकर डॉ. भीमराव आंबेडकर के सपनों को पूरा करने में योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि दीपके के आने से समाज और पार्टी दोनों को मजबूती मिलेगी।
Ramdas Athawale NDA Invite: आरक्षण खत्म करने की मांगों पर जताई चिंता-
रामदास आठवले ने आरक्षण खत्म करने की मांगों पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि ऐसी मांगें गलत हैं और आरक्षण संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने सरकार से आरक्षण खत्म करने की मांग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही।
Ramdas Athawale NDA Invite: शरद पवार की पार्टी को भी NDA में आने का न्योता-
आठवले ने शरद पवार की पार्टी NCP-SP को भी NDA में शामिल होने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि वैचारिक मतभेदों को कम करके साथ आने की जरूरत है, ताकि NDA सरकार के विकास कार्यों को और गति दी जा सके। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल में जल्द फेरबदल हो सकता है। उनके मुताबिक, भाजपा का संगठनात्मक ढांचा तय हो चुका है और अब कैबिनेट में बदलाव की संभावना है।
बोले- शरद पवार नहीं आते तो 8 सांसद आएं-
रामदास आठवले ने कहा कि अगर शरद पवार NDA में शामिल होने से इनकार करते हैं, तो उनकी पार्टी के 8 सांसदों को NDA के साथ आना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के बीच वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन देश के विकास के लिए साथ आने पर विचार किया जाना चाहिए।
अपने राजनीतिक सफर का दिया उदाहरण-
आठवले ने अपने राजनीतिक सफर का उदाहरण देते हुए कहा कि वह खुद भी NDA सरकार का हिस्सा हैं। उन्होंने याद दिलाया कि जॉर्ज फर्नांडीस, नीतीश कुमार, शरद यादव, ममता बनर्जी और नवीन पटनायक जैसे नेता भी अलग-अलग समय में NDA के साथ रह चुके हैं। आठवले के इन बयानों के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में गठबंधन और NDA के विस्तार को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
यह भी पढ़े- जो रूट करेंगे आगामी टेस्ट मैच में कप्तानी, क्या बाबर कर पाएंगे शतक के सूखे को खत्म








