Roger Telemachus Record: क्रिकेट इतिहास में कई ऐसे रिकॉर्ड हैं, जिन्हें सुनकर यकीन करना मुश्किल होता है। ऐसा ही एक शर्मनाक रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज रोजर टेलीमाकस के नाम दर्ज है। उन्होंने एक ओवर की पहली वैध गेंद फेंकने से पहले ही 21 रन लुटा दिए थे।
Roger Telemachus Record: 434 रन वाले ऐतिहासिक मैच में बना रिकॉर्ड-
यह घटना साल 2006 में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए उस ऐतिहासिक वनडे मुकाबले की है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 434 रन बनाए थे। बाद में दक्षिण अफ्रीका ने एक गेंद शेष रहते 435 रन का लक्ष्य हासिल कर वनडे इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज पूरा किया।
Roger Telemachus Record: कैसे एक गेंद पर बने 21 रन-
ऑस्ट्रेलिया की पारी का 48वां ओवर रोजर टेलीमाकस लेकर आए। उन्होंने लगातार चार नो-बॉल फेंकी। पहली नो-बॉल पर चौका, दूसरी पर एक रन, तीसरी नो-बॉल पर चौका और चौथी नो-बॉल पर छक्का लगा। इसके बाद पहली वैध गेंद पर बल्लेबाजों ने दो रन लिए। इस तरह पहली लीगल गेंद आने तक कुल 21 रन बन चुके थे।
ऑस्ट्रेलिया ने बनाया 434 रन का विशाल स्कोर-
रोजर के महंगे ओवर की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 4 विकेट पर 434 रन बनाए। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका ने ऐतिहासिक बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज दर्ज किया।
ऐसा रहा रोजर टेलीमाकस का करियर-
रोजर टेलीमाकस ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 37 वनडे मैचों में 56 विकेट लिए। इसके अलावा उन्होंने 3 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले, जिनमें 2 विकेट हासिल किए। हालांकि, उन्हें कभी टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला।
यह भी पढ़े- MP News: शराब के नशे में स्कूल पहुंचा शिक्षक, गेट पर बेसुध मिला; वीडियो वायरल








