Home » Uncategorized » सचिन तेंदुलकर ने बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, पीएम मोदी से परिवार संग की मुलाकात

सचिन तेंदुलकर ने बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, पीएम मोदी से परिवार संग की मुलाकात

Sachin tendulkar: भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी की औपचारिक घोषणा कर दी है। अर्जुन की होने वाली पत्नी का नाम सानिया चंदोक है। इसी सिलसिले में मंगलवार को सचिन तेंदुलकर अपने पूरे परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मिलने पहुंचे और उन्हें अर्जुन-सानिया की शादी का निमंत्रण दिया। इस मुलाकात के दौरान सचिन तेंदुलकर, उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। पीएम मोदी के साथ परिवार ने तस्वीरें भी क्लिक कराईं, जिन्हें बाद में सोशल मीडिया पर साझा किया गया।

पीएम मोदी को दिया शादी का न्योता

सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि उन्हें अर्जुन और सानिया के विवाह समारोह में प्रधानमंत्री को आमंत्रित करने का सौभाग्य मिला। सचिन ने आगे लिखा कि उन्होंने इस युवा जोड़े के लिए प्रधानमंत्री मोदी के आशीर्वाद और उनके मार्गदर्शन के लिए आभार जताया।

Sachin tendulkar: सोनिया गांधी से भी की मुलाकात

पीएम मोदी से मिलने के अलावा सचिन तेंदुलकर ने राजधानी दिल्ली में कांग्रेस सांसद और संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात की। सचिन अपने परिवार के साथ सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर भी उनके साथ मौजूद थीं। जानकारी के मुताबिक, सोनिया गांधी को भी अर्जुन-सानिया की शादी का निमंत्रण दिया गया है।

कब होगी अर्जुन-सानिया की शादी?

Sachin tendulkar: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक ने अगस्त 2025 में एक निजी समारोह के जरिए सगाई की थी, जिसमें केवल करीबी परिवार के सदस्य शामिल हुए थे। बीते महीने सचिन तेंदुलकर ने खुद अर्जुन और सानिया की सगाई की पुष्टि की थी। अब खबर है कि दोनों की शादी की तारीख भी तय हो चुकी है। संभावना है कि शादी की रस्में 3 मार्च 2026 से शुरू होंगी, जबकि मुख्य विवाह समारोह 5 मार्च 2026 को आयोजित किया जा सकता है। शादी के कार्यक्रम मुंबई में होने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

यह भी पढे़: साइबर अपराधों के खिलाफ मजबूत तंत्र की जरूरत, सभी एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं काम

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments