Home » मध्य प्रदेश » सीहोर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-बोलेरो की टक्कर में 5 की मौत, 4 गंभीर घायल

सीहोर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-बोलेरो की टक्कर में 5 की मौत, 4 गंभीर घायल

Sehore Road Accident:
Sehore Road Accident:

Sehore Road Accident: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा आष्टा-पचोर-शुजालपुर मार्ग पर ग्राम मेना गोदी के पास हुआ, जहां बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Sehore Road Accident: टक्कर इतनी भीषण कि बोलेरो के उड़ गए परखच्चे-

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। तीन लोग वाहन से 15 से 20 फीट दूर जा गिरे, जबकि चालक समेत कई लोग बोलेरो के अंदर फंस गए। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

Sehore Road Accident: राजगढ़ से इलाज कराने आष्टा जा रहे थे सभी यात्री-

आष्टा एसडीओपी दामोदर गुप्ता ने बताया कि बोलेरो में कुल नौ लोग सवार थे। सभी राजगढ़ जिले के कालीपीठ थाना क्षेत्र के भियापुरा गांव के निवासी थे और इलाज के लिए आष्टा जा रहे थे। हादसे में राजाराम सुंदर (45), भगवान (50), इंदर सिंह (55), राधेश्याम (38), बनेसिंह (22), गुलाबचंद (30), हेमराज (25), देवीराम (60) और अमरसिंह (45) सवार थे।

गंभीर घायलों को भोपाल किया गया रेफर-

हादसे में दो लोगों के पैर टूट गए, जबकि अन्य के सिर में गंभीर चोटें आईं। सभी घायलों को पहले सिविल अस्पताल आष्टा ले जाया गया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल सीहोर भेजा गया और गंभीर स्थिति को देखते हुए बाद में भोपाल रेफर कर दिया गया।

ट्रक चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी-

पुलिस ने पांचों मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं। अब तक दो घायलों की पहचान इंदर सिंह पिता नंदराम और राजाराम पिता गणपत के रूप में हुई है। अन्य मृतकों की पहचान और कानूनी प्रक्रिया जारी है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

यह भी पढ़े- भिलाई नगर निगम कमिश्नर को हटाने की मांग खारिज, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट बोला- बहुमत नहीं, कानून सबसे ऊपर