Home » पश्चिम बंगाल » Mamata Banerjee को बड़ा झटका, करीबी नेता ने राज्य अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Mamata Banerjee को बड़ा झटका, करीबी नेता ने राज्य अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Mamata Banerjee : तृणमूल कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और ममता बनर्जी की करीबी मानी जाने वाली चंद्रिमा भट्टाचार्य ने शनिवार को पार्टी के राज्य अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उन्हें 3 जून को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन करीब एक महीने बाद ही उन्होंने पार्टी नेतृत्व को अपना इस्तीफा भेज दिया। इसके साथ ही उन्होंने संगठन से जुड़ी अन्य जिम्मेदारियों से भी खुद को अलग कर लिया।

चंद्रिमा भट्टाचार्य ने केवल राज्य अध्यक्ष का पद ही नहीं छोड़ा, बल्कि पार्टी के बैंक खातों की अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता की जिम्मेदारी और चुनाव आयोग के समक्ष पार्टी का प्रतिनिधित्व करने का अधिकार भी वापस कर दिया। उनके इस फैसले को संगठन के भीतर बड़े बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

Mamata Banerjee को झटका

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस इस्तीफे की एक बड़ी वजह उनके पुत्र सौरव बसु का हाल ही में ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी गुट में शामिल होना है। माना जा रहा है कि इस घटनाक्रम के बाद पार्टी के भीतर उनके प्रति उठे सवालों ने स्थिति को और जटिल बना दिया। इस्तीफे के बाद मीडिया से बातचीत में चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि उन्हें किसी व्यक्ति से कोई व्यक्तिगत शिकायत नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि जब उनकी निष्ठा और विश्वसनीयता पर सवाल उठाए जाने लगे, तब उनके लिए पद पर बने रहना उचित नहीं था। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ऐसी परिस्थितियों में वापसी की कोई संभावना नहीं बचती।

विपक्षी गुट ने साधा निशाना

इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए ऋतब्रत बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने पार्टी को “प्राइवेट लिमिटेड कंपनी” बताते हुए कहा कि संगठन के भीतर असहमति के लिए कोई जगह नहीं बची है। चंद्रिमा भट्टाचार्य का इस्तीफा ऐसे समय आया है जब पार्टी पहले से ही अंदरूनी चुनौतियों का सामना कर रही है। ऐसे में इस घटनाक्रम को ममता बनर्जी के नेतृत्व के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक झटके के रूप में देखा जा रहा है।

Read More : Spain में पकड़ा गया 15 लाख का इनामी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों, भारत लाने की तैयारी तेज

Sanjucta