Home » राष्ट्रीय » UCC पर बहस: ‘हिंदू सिविल कोड थोपा जा रहा…’ दलील सुनते ही चीफ जस्टिस का बड़ा बयान…

UCC पर बहस: ‘हिंदू सिविल कोड थोपा जा रहा…’ दलील सुनते ही चीफ जस्टिस का बड़ा बयान…

Spread the love

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यूसीसी का किसी भी धर्म से कोई लेना-देना नहीं है, बल्कि यह संविधान की एक “महत्वाकांक्षा” है। सीजेआई सूर्यकांत ने उस वक्त यह टिप्पणी की जब सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम महिलाओं के विरासत के अधिकारों से जुड़े एक मामले की सुनवाई चल रही थी.

‘धर्म से नहीं, कानून से जुड़ा मुद्दा’

सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम. पंचौली की बेंच मामले पर सुनवाई कर रही थी. पौलोमी पाविनी शुक्ला और न्याय नारी फाउंडेशन ने अनुच्छेद 32 के तहत जनहित याचिका (PIL) दाखिल करके मुस्लिम पर्सनल लॉ (शरीयत) एप्लीकेशन एक्ट, 1937 के कुछ प्रावधानों की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी है. याचिका में इन प्रावधानों को इस आधार पर चुनौती दी गई है कि ये महिलाओं के खिलाफ कथित तौर पर भेदभावपूर्ण हैं सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने दलील दी कि मुस्लिम समुदाय में यह आशंका है कि UCC के जरिए “हिंदू सिविल कोड” थोपा जा सकता है। इस पर CJI ने कहा कि UCC को धर्म के नजरिए से नहीं, बल्कि समान नागरिक कानून के रूप में देखा जाना चाहिए।

Supreme Court News: महिलाओं के अधिकारों पर जोर

कोर्ट ने यह भी कहा कि महिलाओं के संपत्ति अधिकार किसी धर्म की अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं हो सकते। ऐसे मामलों में समानता का अधिकार (अनुच्छेद 14) ज्यादा महत्वपूर्ण है। इसलिए यदि कोई कानून महिलाओं के साथ भेदभाव करता है, तो उसकी समीक्षा जरूरी है।

शरीयत कानून पर उठे सवाल

यह सुनवाई मुस्लिम पर्सनल लॉ (शरीयत) एप्लीकेशन एक्ट, 1937 के कुछ प्रावधानों को चुनौती देने वाली याचिका पर हो रही थी। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि विरासत से जुड़े नियम महिलाओं के साथ भेदभाव करते हैं, जो संविधान के खिलाफ है।

Supreme Court News: कोर्ट ने दिखाई सावधानी

हालांकि, कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि वह सीधे कानून नहीं बना सकता। CJI ने कहा कि पर्सनल लॉ को बदलना विधायिका (संसद) का काम है, न कि न्यायपालिका का। उन्होंने कहा, ‘हम न तो कानून बना सकते हैं और न ही संशोधन कर सकते हैं.’ सुनवाई के दौरान, सीजेआई ने इस बात पर जोर दिया कि इन कानूनों से प्रभावित लोगों की बात सीधे तौर पर सुनी जानी चाहिए. जनहित के पहलू को स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा, ‘किसी न किसी पीड़ित व्यक्ति को तो आगे आना ही होगा.’

आगे क्या?

सुप्रीम कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कहा कि प्रभावित महिलाओं की भागीदारी जरूरी है। साथ ही, इस मुद्दे को आगे सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है। कुल मिलाकर, कोर्ट ने साफ संकेत दिया है कि UCC को धार्मिक विवाद के रूप में नहीं, बल्कि समानता और संवैधानिक अधिकारों के नजरिए से देखा जाना चाहिए।

ये भी पढ़े… ब्रजवासियों को ‘नपुंसक’ बता बुरा फंसे कथावाचक मृदुल कांत शास्त्री, SSP के पास पहुंची शिकायत, अब होगा तगड़ा एक्शन?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments