Home » पश्चिम बंगाल » शंखनाद से गूंजा कोलकाता का ब्रिगेड परेड ग्राउंड, साधु-संतों ने कहा- बंगाल में आया ‘राम राज्य’

शंखनाद से गूंजा कोलकाता का ब्रिगेड परेड ग्राउंड, साधु-संतों ने कहा- बंगाल में आया ‘राम राज्य’

Suvendu Adhikari Oath Ceremony

Suvendu Adhikari Oath Ceremony: पश्चिम बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड के बाहर बड़ी संख्या में लोग जुटे। समारोह में शामिल होने के लिए भाजपा समर्थकों, साधु-संतों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना

ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्रियों और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना जताई गई है। समारोह में पहुंचे एक साधु ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि समारोह में आने की एक वजह यह है कि हम भी राज्य का हिस्सा हैं। काफी समय से यहां कम्युनिस्टों और कांग्रेस का राज रहा। तृणमूल कांग्रेस पूरी तरह से मुस्लिमों की पार्टी बन चुकी थी। टीएमसी की सरकार बनने पर मुस्लिम लोग आते थे, आज भाजपा की सरकार बन रही है तो साधु-संत आ रहे हैं।

इस दौरान साधु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हिंदुओं की पंसद हैं। वे जहां भी जाते हैं, वहां भगवा झंडा लहराता है। इसीलिए सभी के दिल में उनके लिए सम्मान है। कार्यक्रम में पहुंचे साधु-संत ‘जयकारे’ लगाते नजर आए। साथ ही, कुछ संतों ने ‘शंख’ भी फूंका। एक अन्य साधु ने कहा कि अब राम राज्य शुरू हो गया है, इसीलिए साधु यहां आए हैं। दिल्ली से कोलकाता पहुंचे एक भाजपा समर्थक ने कहा कि आज पश्चिम बंगाल में सनातनी सरकार बनने जा रही है। हम सनातनी के तौर पर अपना कर्तव्य निभाने आए हैं। यहां चारों तरफ आज खुशी का माहौल है। ऐसा लग रहा है, जैसे कोलकाता में कोई त्योहार मनाया जा रहा है। बड़ी संख्या में साधु-संत शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आए हैं।

एक अन्य भाजपा समर्थक रवींद्रनाथ टैगोर की तस्वीर लेकर शपथ समारोह को देखने के लिए पहुंचा। कार्यकर्ता ने कहा, “आज गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की भी जयंती पर है। इसलिए मैं एक तस्वीर लेकर आया हूं। हमारे प्रधानमंत्री ‘भारत के शेर’ हैं। एक महिला कार्यकर्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सोनार बांग्ला’ का नारा दिया था और आज राज्य ‘सोनार बांग्ला’ बनने की ओर बढ़ रहा है। बंगाल में कमल खिल चुका है और हम मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी के शपथ समारोह को लेकर उत्साहित हैं।

ये भी पढ़े… ‘नो कर्फ्यू-नो दंगा’, योगी सरकार में ‘जीरो टॉलरेंस’ से दंगों और फिरौती मुक्त बना यूपी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments