Home » Breaking News » दिल्ली-टेकऑफ के दौरान स्विस फ्लाइट में मचा हड़कंप, इंजन फेल और धुआं उठा, 232 यात्री सुरक्षित निकाले गए

दिल्ली-टेकऑफ के दौरान स्विस फ्लाइट में मचा हड़कंप, इंजन फेल और धुआं उठा, 232 यात्री सुरक्षित निकाले गए

Swiss Air Incident: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस की दिल्ली से ज्यूरिख जाने वाली फ्लाइट स्विस आपातकालीन लैंडिंग की स्थिति में आ गई, जब टेकऑफ के दौरान इंजन में गंभीर खराबी और आग लगने की घटना सामने आई। इसी वजह से विमान को रनवे पर ही रोकना पड़ा और उड़ान रद्द करनी पड़ी।

दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई इस घटना में स्विस एयरलाइंस की फ्लाइट LX147 शामिल थी, जो शनिवार रात करीब 1:08 बजे टेकऑफ करने वाली थी।टेकऑफ के ठीक समय पर विमान का एक इंजन फेल हो गया और उसमें आग लगने की भी स्थिति बन गई, जिसके बाद पायलट ने तुरंत फ्लाइट को रोक दिया।

इस घटना में सभी यात्रियों को रनवे पर इमरजेंसी स्लाइड्स की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।जानकारी के मुताबिक इस दौरान कुल 6 यात्री घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

टेकऑफ में फ्लाइट में मचा हड़कंप
टेकऑफ में फ्लाइट में मचा हड़कंप

टेकऑफ के दौरान इंजन में खराबी और आग

एयरबस A330 (फ्लाइट LX147) टेकऑफ के लिए रनवे 28 पर तेजी से आगे बढ़ रहा था। विमान की गति लगभग 104 नॉट्स तक पहुंच चुकी थी, तभी अचानक इंजन में तकनीकी खराबी आ गई और आग की लपटें दिखाई देने लगीं। स्थिति को गंभीर देखते हुए पायलट और क्रू ने तुरंत टेकऑफ रोक दिया और आपातकालीन स्थिति घोषित कर दी।

रनवे पर इमरजेंसी निकासी

घटना के तुरंत बाद विमान को रनवे पर ही खाली कराया गया। विमान में कुल 228 यात्री और 4 शिशु समेत क्रू मेंबर्स मौजूद थे। सभी यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए तेजी से बाहर निकाला गया। इस दौरान एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

इमरजेंसी निकासी के दौरान छह यात्रियों को चोटें आईं। उन्हें तुरंत इलाज के लिए मेदांता अस्पताल ले जाया गया। राहत की बात यह रही कि किसी क्रू सदस्य को चोट नहीं लगी और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

Swiss Air Incident:  फायर टीम ने लैंडिंग गियर की आग बुझाई
फायर टीम ने लैंडिंग गियर की आग बुझाई

Swiss Air Incident: एयरपोर्ट पर संचालन पर असर

घटना के बाद रनवे 28 को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। जब तक विमान को हटाया नहीं जाता, रनवे बंद रहेगा। इससे कुछ समय के लिए उड़ानों के संचालन पर भी असर पड़ा।

SWISS एयरलाइंस ने बताया कि फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी के बाद एहतियातन विमान को खाली कराया गया। एयरलाइन ने यात्रियों के लिए होटल और आगे की यात्रा की व्यवस्था शुरू कर दी है। सभी प्रभावित यात्रियों को सहायता कार्ड दिए गए हैं ताकि उनसे संपर्क बनाए रखा जा सके।

Swiss Air Incident:  फायर टीम ने लैंडिंग गियर की आग बुझाई
फायर टीम ने लैंडिंग गियर की आग बुझाई

जांच के लिए टास्क फोर्स गठित

एयरलाइन ने इस पूरी घटना की जांच के लिए टास्क फोर्स बनाई है। तकनीकी विशेषज्ञों की टीम दिल्ली पहुंचकर विमान की जांच करेगी और इंजन फेल होने तथा आग लगने के कारणों का पता लगाएगी। एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है और पूरी घटना की गहन जांच की जाएगी।

ये भी पढ़े… राष्ट्रपति ट्रम्प की मौजूदगी में वॉशिंगटन डिनर में फायरिंग, 7 राउंड गोली चली, हमलावर गिरफ्तार, सभी सुरक्षित

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments