Home » पश्चिम बंगाल » आसनसोल हत्या कांड पर भड़के राहुल गांधी ! टीएमसी पर ‘गुंडाराज’ का लगाए बड़ा आरोप

आसनसोल हत्या कांड पर भड़के राहुल गांधी ! टीएमसी पर ‘गुंडाराज’ का लगाए बड़ा आरोप

BENGAL CHUNAV 2026: राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल में कांग्रेस कार्यकर्ता देबदीप चटर्जी की कथित चुनाव बाद हत्या को लेकर तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में लोकतंत्र नहीं, बल्कि ‘गुंडाराज’ चल रहा है।

सोशल मीडिया पर जताई कड़ी प्रतिक्रिया

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए इस घटना को बेहद निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि टीएमसी से जुड़े लोगों द्वारा की गई यह हत्या लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला है। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

BENGAL CHUNAV 2026: ‘विरोधियों को डराना टीएमसी का चरित्र’

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा का माहौल बन गया है, जहां विरोधी आवाजों को डराया, दबाया और खत्म किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति कभी हिंसा पर आधारित नहीं रही और पार्टी हमेशा अहिंसा और संविधान के मार्ग पर चलती आई है।

दोषियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग

राहुल गांधी ने इस मामले में सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कठोर सजा की मांग की। साथ ही उन्होंने मृतक के परिवार को सुरक्षा और उचित मुआवजा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं भारत की अहिंसक परंपरा को कलंकित करती हैं और इनके खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।

BENGAL CHUNAV 2026:  कांग्रेस का आरोप—हमले के बाद हुई मौत

कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के अनुसार, देबदीप चटर्जी पर कथित रूप से तृणमूल कांग्रेस से जुड़े लोगों ने हमला किया था, जिसमें गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनकी मौत हो गई। पार्टी का कहना है कि यह घटना राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और विपक्षी कार्यकर्ताओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

राजनीतिक माहौल पर उठे सवाल

कांग्रेस ने इस घटना को चुनाव के बाद की हिंसा का हिस्सा बताते हुए कहा कि यह राजनीतिक प्रतिशोध की प्रवृत्ति को दर्शाता है। पार्टी ने आरोप लगाया कि इस तरह की घटनाएं लोकतंत्र के लिए खतरा हैं और राज्य में निष्पक्ष माहौल की जरूरत है।

ये भी पढ़े… बैतूल बना राजनीति का केंद्र! खंडेलवाल ने पदयात्रा को दी हरी झंडी, भीड़ ने चौंकाया

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments