अदाणी ग्रुप का एयरपोर्ट सिटी मास्टरप्लान, अब एयरपोर्ट बनेंगे मिनी शहर

अदाणी ग्रुप अब सिर्फ एयरपोर्ट ऑपरेशन तक सीमित नहीं रहना चाहता, बल्कि उनके आसपास पूरे रियल एस्टेट और कमर्शियल इकोसिस्टम को विकसित करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। इस प्रोजेक्ट से इन तीनों शहरों में हजारों रोजगार पैदा होने की उम्मीद है। कंस्ट्रक्शन, हॉस्पिटैलिटी और सर्विस सेक्टर में युवाओं के लिए नए अवसर खुलेंगे।

गुजरात में हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 81 लोग हिरासत में

गुजरात के साणंद में पुलिस ने बुधवार देर रात एक हाई-प्रोफाइल शराब और हुक्का पार्टी पर छापा मारकर 81 लोगों को हिरासत में लिया है। यह पार्टी साणंद-नलसरोवर रोड स्थित एक वीकेंड होम ‘निर्वाण ग्रीन्स’ में चल रही थी। गौरतलब है कि करीब छह महीने पहले साणंद के ग्लेड गोल्फ रिसॉर्ट में एक नामी रियल एस्टेट कारोबारी प्रतीक संघवी की बर्थडे पार्टी पर भी पुलिस ने छापा मारा था।

अहमदाबाद के 10 निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच के बाद निकली अफवाह

गुजरात के अहमदाबाद शहर में बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब शहर के 10 बड़े निजी स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम विस्फोट की धमकी मिली। पुलिस के मुताबिक, सभी 10 स्कूलों को भेजी गई ई-मेल की भाषा और सामग्री एक जैसी थी। फिलहाल सुरक्षा कारणों से ई-मेल के कंटेंट का खुलासा नहीं किया गया है।