आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, पुल से नीचे गिरी बस और ट्रक: 40 यात्री घायल

अनंतपुर में बस-ट्रक की भीषण टक्कर

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में वोल्वो बस और आइशर ट्रक की जोरदार टक्कर के बाद दोनों वाहन पुल से नीचे गिर गए। हादसे में करीब 40 यात्री घायल हुए, जबकि 10 की हालत गंभीर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।