कोलकाता में निवेश का बड़ा मंच, आंध्र प्रदेश बना उद्योगपतियों की पहली पसंद

कोलकाता में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (ICC) की ओर से आंध्र प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण प्लेनरी सेशन का आयोजन किया गया। अग्रवाल ने कहा कि पहले अवसरों की कमी के कारण कई प्रतिभाशाली युवा राज्य से बाहर चले जाते थे, लेकिन अब उद्योग जगत का प्रयास है कि युवाओं को अपने ही राज्य में बेहतर रोजगार के अवसर मिलें।

तीसरे बच्चे पर ₹30 हजार, चौथे पर ₹40 हजार देगी सरकार! CM चंद्रबाबू नायडू का बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने घोषणा की है कि राज्य में तीसरे बच्चे के जन्म पर परिवार को 30 हजार रुपये और चौथे बच्चे के जन्म पर 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। दरअसल, देश के कई राज्यों में जन्म दर लगातार घट रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षों में कामकाजी आबादी कम होने का असर अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है।

आंध्र प्रदेश में नक्सलवाद पर बड़ा दावा, 36 साल से सक्रिय नेता समेत 9 उग्रवादियों ने किया सरेंडर

आंध्र प्रदेश में कुख्यात नक्सली नेता सी नारायण राव समेत 9 उग्रवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस का कहना है कि बीते कुछ वर्षों में माओवादी विचारधारा से लोगों का भरोसा कम हुआ है।

आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस-टिपर की टक्कर के बाद लगी आग, 14 यात्रियों की दर्दनाक मौत, 15 घायल

आंध्र प्रदेश बस हादसा

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में हरिकृष्णा ट्रैवल्स की बस और टिपर की भीषण टक्कर में 14 लोग जलकर मरे और 15 घायल हुए। मुख्यमंत्री ने हादसे की जांच के निर्देश दिए और राहत कार्य जारी है।

आंध्र प्रदेश में ‘दिव्यांग शक्ति योजना’ लॉन्च, दिव्यांगजनों को बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा

Free bus: आंध्र प्रदेश सरकार ने दिव्यांगजनों को बड़ी राहत देते हुए ‘दिव्यांग शक्ति योजना’ की शुरुआत कर दी है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में शुरू हुई इस योजना के तहत अब दिव्यांगजन राज्य की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। दिव्यांग शक्ति योजना के तहत APSRTC की सिटी ऑर्डिनरी, मेट्रो एक्सप्रेस, पल्ले वेलुगु, अल्ट्रा पल्ले वेलुगु और एक्सप्रेस बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी।

आंध्र प्रदेश में जन्म दर बढ़ाने की पहल, दूसरे और तीसरे बच्चे पर सरकार देगी ₹25 हजार

भारत दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है, लेकिन कई दक्षिण भारतीय राज्यों में जन्म दर तेजी से घट रही है। इसी चिंता को देखते हुए आंध्र प्रदेश सरकार ने नई पहल की घोषणा की है। घटती जन्म दर से निपटने के लिए सरकार आर्थिक प्रोत्साहन देने की योजना बना रही है। प्रस्ताव के अनुसार जिन परिवारों में दूसरा या तीसरा बच्चा पैदा होगा, उन्हें डिलीवरी के समय 25 हजार रुपये की मदद दी जाएगी।

Train Accident: आंध्रप्रदेश में भयावह ट्रेन हादसा, आग लगने से एक यात्री की जान गई

एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग

आंध्रप्रदेश के यलमंचिली इलाके में ट्रेन हादसे की बड़ी घटना सामने आई, जहां टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस में आग लगने से एक यात्री की जान चली गई। रेलवे जांच में जुटा है।

आंध्र प्रदेश में बस और कार की टक्कर ने मचाई तबाही, 7 की मौत, 5 घायल

गुन्टूर जिले में भयंकर सड़क हादसा

आंध्र प्रदेश में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 7 लोगों की मौत और 5 घायल, हादसों में बस और कार शामिल, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तिरुपति में अंबानी की आस्था और सेवा

MUKESH AMBANI

MUKESH AMBANI NEWS:  रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने श्री वेंकटेश्वर अन्न प्रसादम ट्रस्ट के लिए एक अत्याधुनिक रसोई के निर्माण की घोषणा की है। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) और आंध्र प्रदेश सरकार के सहयोग से बनने वाली यह रसोई हर दिन 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के लिए पवित्र भोजन तैयार करेगी। तिरुमाला … Read more