बंगाल चुनाव का दूसरा चरण कल: 142 सीटों पर वोटिंग, कड़ी सुरक्षा के बीच TMC-BJP में सीधी टक्कर
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत बुधवार को 142 सीटों पर मतदान होना है। चुनाव आयोग ने इस बार सुरक्षा के बेहद सख्त इंतजाम किए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस चरण में हिंदू और महिला वोटर सबसे अहम भूमिका निभा सकते हैं।