बिहार के लालगंज में पुल निर्माण के दौरान बड़ा हादसा: लॉन्चर गिरने से 8 मजदूर घायल, 2 की हालत गंभीर

लालगंज पुल हादसे में 8 मजदूर घायल, 2 गंभीर

बिहार के वैशाली जिले के लालगंज में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर अचानक गिर गया। हादसे में 8 मजदूर घायल हुए, जबकि 2 की हालत गंभीर है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। एक कर्मचारी का पैर लोहे के नीचे दब गया था, जिसे मशीन से लोहा काटकर निकाला गया।