बिहार: खगड़िया में प्रसाद खाने के बाद 165 से ज्यादा लोग बीमार, गांव में मचा हड़कंप

खगड़िया में प्रसाद खाने से 165 बीमार

बिहार के खगड़िया स्थित हियादतपुर गांव में सत्यनारायण पूजा के बाद प्रसाद खाने से 165 से अधिक लोग बीमार पड़ गए। बच्चों को उल्टी-दस्त और बड़ों को चक्कर, कमजोरी जैसी शिकायत हुई। सभी को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है।

AK-47 फायरिंग मामले पर कांग्रेस का हमला, तारिक अनवर बोले- गृह मंत्री को देना होगा जवाब

 Siwan Student Protest:

Siwan Student Protest: बिहार के सीवान में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा कथित तौर पर AK-47 से फायरिंग किए जाने के मामले ने राजनीतिक विवाद को और तेज कर दिया है। कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने घटना पर सवाल उठाते हुए कहा कि इतनी गंभीर कार्रवाई बिना उच्च स्तर की जानकारी के संभव … Read more

बिहार छात्र आंदोलन: 6 घंटे तक रणक्षेत्र बना पटना, पुलिस-प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प

Bihar Student Protest:

Bihar Student Protest: बिहार में छात्रों के राजभवन मार्च के दौरान मंगलवार को राजधानी पटना करीब छह घंटे तक हिंसा और तनाव की चपेट में रही। गांधी मैदान से शुरू हुआ प्रदर्शन देखते ही देखते उग्र हो गया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कई जगह झड़प, लाठीचार्ज, पथराव और आंसू गैस के गोले छोड़े गए। हालात ऐसे बने कि डाकबंगला चौराहा, जेपी गोलंबर, सीएम हाउस और बेली रोड अंडरपास रणक्षेत्र जैसे नजर आए।

Bihar Student Protest: बैरिकेडिंग उठाकर आगे बढ़े प्रदर्शनकारी-

सुबह करीब 10:30 बजे छात्रों ने गांधी मैदान के गेट नंबर-12 को तोड़ते हुए राजभवन मार्च शुरू किया। पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग उठाकर आगे बढ़ते रहे। पुलिस ने लाठीचार्ज, वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया, इसके बावजूद छात्र पीछे नहीं हटे और डाकबंगला चौराहे तक पहुंच गए।

Bihar Student Protest: सीएम हाउस और राजभवन की ओर बढ़ी भीड़-

डाकबंगला चौराहे पर हजारों छात्रों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद प्रदर्शनकारी सुरक्षा घेरा तोड़कर सीएम हाउस और राजभवन की ओर बढ़ गए। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए दोबारा लाठीचार्ज किया। कई छात्र सड़क पर लेटकर विरोध जताते दिखे, जिन्हें पुलिस ने हटाकर हिरासत में लिया।

विधायकों की गाड़ियों में तोड़फोड़, महिला पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला-

प्रदर्शन के दौरान डाकबंगला और बेली रोड इलाके में जमकर पथराव हुआ। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहनों और प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों में तोड़फोड़ की। भाजपा विधायक रोहित पांडे की गाड़ी पलटने की कोशिश की गई और उनके साथ मारपीट हुई। विधायक विनय बिहारी और भाजपा नेता अजय सिंह की गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए गए। इसी दौरान एक महिला पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

17 से अधिक पुलिसकर्मी और कई छात्र घायल-

पथराव में पटना आईजी जितेंद्र राणा, एसएसपी कार्तिकेय शर्मा, एसडीएम कृतिका मिश्रा, टाउन डीएसपी-2 कामाख्या नारायण प्रसाद और गांधी मैदान थानाध्यक्ष समेत 17 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए। वहीं 20 से ज्यादा अन्य पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं। पुलिस कार्रवाई में कई छात्र-छात्राएं भी घायल हुए।

37 घायल अस्पताल में भर्ती, कई प्रदर्शनकारी हिरासत में-

लाठीचार्ज और पथराव में घायल 37 छात्र-छात्राओं को पीएमसीएच, आईजीआईएमएस, एलएनजेपी और गार्डिनर रोड अस्पताल में भर्ती कराया गया। शाम करीब पांच बजे पुलिस ने अंतिम बार लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल कर भीड़ को तितर-बितर किया। इसके बाद दर्जनों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। फिलहाल डाकबंगला चौराहे समेत संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है

यह भी पढ़े- छात्रों के मुद्दे पर राजनीति ठीक नहीं, चर्चा के लिए तैयार है सरकार- जेपी नड्डा

अब ट्रेन से दूसरे राज्यों तक भेजे जाएंगे फल-सब्जियां, किसानों की बढ़ेगी कमाई

Bihar News:

Bihar News: बिहार के फल और सब्जी उत्पादक किसानों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे जल्द ही विशेष पार्सल सेवा शुरू करने जा रहा है, जिससे किसान अपने उत्पाद आसानी से दूसरे शहरों और राज्यों तक भेज सकेंगे। इस पहल से किसानों को बेहतर बाजार मिलेगा और उनकी आय बढ़ने की उम्मीद है। Bihar … Read more

मुजफ्फरपुर में पूजा के दौरान गिरा पीपल का पेड़, 2 श्रद्धालुओं की मौत और 6 घायल

Bihar News:

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। अहियापुर थाना क्षेत्र के मिठनसराय इलाके में पूजा-अर्चना के दौरान अचानक पीपल के पेड़ की भारी डाल गिर गई। हादसे के वक्त ब्रह्मस्थान परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

Bihar News: डाली के नीचे दबने से दो लोगों की मौत-

जानकारी के अनुसार, पीपल के पेड़ की विशाल डाल गिरने से कई लोग उसके नीचे दब गए। इस हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

Bihar News: स्थानीय लोगों ने शुरू किया राहत और बचाव कार्य-

पेड़ की डाल गिरते ही आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

घायलों को SKMCH में कराया गया भर्ती-

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। सभी छह घायल श्रद्धालुओं को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SKMCH) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे के बाद गांव में पसरा मातम-

धार्मिक कार्यक्रम के दौरान हुए इस हादसे के बाद मिठनसराय गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है

यह भी पढ़े- ऋतुराज गायकवाड़ बने वेस्ट जोन के कप्तान, पृथ्वी शॉ की टीम में वापसी

सारण में बारातियों से भरी बस पलटी, एक की मौत; कई घायल, चालक के नियंत्रण खोने से हुआ हादसा

सारण बस हादसा, एक की मौत, कई घायल

बिहार के सारण जिले में बारातियों से भरी बस स्पीड ब्रेकर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक बाराती की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बिहार में मां की डांट से आहत 13 वर्षीय छात्र ने खाया सल्फास, इलाज के दौरान मौत

Bihar Student Suicide:

Bihar Student Suicide: नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र के करजारा गांव से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। पढ़ाई को लेकर मां और परिवार की डांट से आहत होकर 13 वर्षीय छात्र ने कथित तौर पर घर में रखी सल्फास की गोली खा ली। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल, … Read more

पटना में कोचिंग मारपीट मामले में खान सर को मिली अग्रिम जमानत, दोनों बॉडीगार्ड्स को भी राहत

खान सर को अग्रिम जमानत, गार्ड्स को भी राहत

पटना के चर्चित कोचिंग मारपीट और फायरिंग मामले में खान सर को अग्रिम जमानत मिल गई है। उनके दोनों बॉडीगार्ड्स को भी अदालत से राहत मिली। यह मामला जून में हुई मारपीट और फायरिंग की घटना से जुड़ा है, जिसमें पहले कई गिरफ्तारियां हुई थीं।

6 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, सारा अशरफ बनीं नालंदा की DDC

Bihar IAS Transfer:

Bihar IAS Transfer: बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने रविवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की। इनमें कुछ अधिकारियों का स्थानांतरण के बाद नए पदों पर पुनः पदस्थापन किया गया है। Bihar IAS Transfer: सारा अशरफ को मिली नालंदा DDC की … Read more

पटना-मुजफ्फरपुर टाउनशिप का होगा विस्तार, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

Bihar Cabinet:

Bihar Cabinet: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 22 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें पटना और मुजफ्फरपुर सैटेलाइट टाउनशिप के विस्तार से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और मत्स्य क्षेत्र से जुड़े कई बड़े फैसले शामिल हैं। Bihar Cabinet: पटना और मुजफ्फरपुर टाउनशिप का होगा … Read more