कौन हैं एंडी बर्नहम? साधारण परिवार से निकलकर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में सबसे आगे

ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के इस्तीफे के बाद ग्रेटर मैनचेस्टर के मेयर एंडी बर्नहम का नाम नए प्रधानमंत्री के तौर पर सबसे तेजी से उभरकर सामने आया है। मई में हुए स्थानीय काउंसिल चुनावों में लेबर पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कीर स्टारमर की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठने लगे थे। पार्टी के भीतर भी असंतोष बढ़ रहा था और नेतृत्व परिवर्तन की मांग तेज हो गई थी।