शाजापुर में भीषण टक्कर, चारधाम से लौट रही बस को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 25 यात्री घायल

तेज रफ्तार का कहर: बस-ट्रक की भीषण टक्कर

शाजापुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस और ट्रक की टक्कर में करीब 25 यात्री घायल हो गए। सभी यात्री चारधाम यात्रा से लौट रहे थे। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।