661 करोड़ के फंड घोटाले पर सीबीआई का बड़ा एक्शन, 6 ठिकानों पर छापे; कई सरकारी विभाग जांच के घेरे में

661 करोड़ रुपये के सरकारी फंड घोटाले की जांच में सीबीआई ने हरियाणा, चंडीगढ़ और एनसीआर के छह ठिकानों पर छापेमारी की। जांच में कई विभागों के खातों में गड़बड़ी, महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। मामले में आगे भी कार्रवाई जारी है।

साइबर ठगी के खिलाफ CBI की बड़ी कार्रवाई, फर्जी SMS फैक्ट्री का भंडाफोड़

CBI

देश में साइबर ठगी के मामलों पर नकेल कसने के लिए CBI की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में अब CBI ने फर्जी SMS भेजने वाले एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि इस गिरोह ने दूरसंचार विभाग (DoT) के नियमों का उल्लंघन करते हुए करीब 21 हजार SIM कार्ड हासिल किए थे। इन सभी SIM कार्ड को एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए कंट्रोल किया जा रहा था, CBI की शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि कुछ टेलीकॉम कंपनियों के चैनल पार्टनर और कर्मचारी भी अवैध तरीके से SIM कार्ड उपलब्ध कराने में शामिल हो सकते हैं। इस एंगल से भी जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।