तीसरे बच्चे पर ₹30 हजार, चौथे पर ₹40 हजार देगी सरकार! CM चंद्रबाबू नायडू का बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने घोषणा की है कि राज्य में तीसरे बच्चे के जन्म पर परिवार को 30 हजार रुपये और चौथे बच्चे के जन्म पर 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। दरअसल, देश के कई राज्यों में जन्म दर लगातार घट रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षों में कामकाजी आबादी कम होने का असर अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है।