महंगाई के खिलाफ इंदौर में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, राजवाड़ा पर शक्कर-पनीर बांटकर सरकार को घेरा

महंगाई पर इंदौर में कांग्रेस का प्रदर्शन

बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने मध्य प्रदेशभर में प्रदर्शन किया। इंदौर में कार्यकर्ताओं ने शक्कर, पेट्रोल, गैस और बिजली की कीमतों को मुद्दा बनाया। राजवाड़ा पर शक्कर-पनीर बांटकर और ‘लोन’ पर शक्कर देकर अनोखे तरीके से विरोध जताया।