राजस्थान में MDMA का काला कारोबार! महिला चला रही थी ड्रग्स फैक्ट्री, पुलिस ने ऐसे किया भंडाफोड़

राजस्थान के पश्चिमी जिलों में अब सिंथेटिक ड्रग्स का कारोबार तेजी से पैर पसारता जा रहा है। जोधपुर, बाड़मेर और जालोर जैसे इलाके एमडीएमए (MDMA) ड्रग्स के उत्पादन का बड़ा सेंटर बनते जा रहे हैं। राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में पिछले कुछ समय से MDMA जैसे सिंथेटिक ड्रग्स का कारोबार तेजी से बढ़ा है।