पश्चिम बर्धमान में एक साथ कई ठिकानों पर ईडी रेड, केंद्रीय बल तैनात
दुर्गापुर के सेपको टाउनशिप और पश्चिम बर्धमान के पांडवेश्वर क्षेत्र में प्रवर्तन निदेशालय ने एक साथ छापेमारी की। बालू कारोबारी प्रवीर दत्त के घर तलाशी ली जा रही है और वित्तीय दस्तावेजों की जांच जारी है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए केंद्रीय बल तैनात किए गए हैं।