450 करोड़ के बैंक फ्रॉड पर ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-यूपी-पंजाब में 8 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

ED की 450 करोड़ बैंक फ्रॉड पर बड़ी रेड

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 450 करोड़ रुपये के कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब के 8 ठिकानों पर छापेमारी की। जांच में शेल कंपनियों के जरिए धन के लेन-देन और फर्जी इनवॉइस के इस्तेमाल की बात सामने आई है।

कर्नाटक में ED की बड़ी कार्रवाई, 14 ठिकानों पर छापे, 13 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त

कर्नाटक के आबकारी विभाग में कथित भ्रष्टाचार को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ED की बेंगलुरु टीम ने 24 जून 2026 को बेंगलुरु, मैसूरु और बेलगावी में 14 अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। ED ने बताया कि वाई.डी. मंजूनाथ, उनके ड्राइवर, परिवार के सदस्यों और सहयोगियों के ठिकानों से लगभग 5.5 करोड़ रुपये नकद, 7.8 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और 3.3 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा बरामद की गई है।

ED में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी, केंद्र सरकार ने बढ़ाए सैकड़ों नए पद

केंद्र सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी (ED) को और मजबूत बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग ने ईडी में कई नए पदों को मंजूरी दे दी है। पिछले कुछ वर्षों में मनी लॉन्ड्रिंग और आर्थिक अपराधों के मामलों में तेजी आई है। ऐसे में कर्मचारियों की संख्या बढ़ने से ईडी को जांच पूरी करने, चार्जशीट दाखिल करने और हाई-प्रोफाइल मामलों में कार्रवाई तेज करने में मदद मिलेगी।

AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, 155 करोड़ के बैंक फ्रॉड केस में बड़ी कार्रवाई

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता दीपक सिंगला को 155 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है। ED फिलहाल मामले में शामिल अन्य आरोपियों और कंपनियों की वित्तीय गतिविधियों की भी जांच कर रही है।

पश्चिम बर्धमान में एक साथ कई ठिकानों पर ईडी रेड, केंद्रीय बल तैनात

दुर्गापुर और पांडवेश्वर में ईडी का बड़ा एक्शन

दुर्गापुर के सेपको टाउनशिप और पश्चिम बर्धमान के पांडवेश्वर क्षेत्र में प्रवर्तन निदेशालय ने एक साथ छापेमारी की। बालू कारोबारी प्रवीर दत्त के घर तलाशी ली जा रही है और वित्तीय दस्तावेजों की जांच जारी है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए केंद्रीय बल तैनात किए गए हैं।