नीलकंठ मिश्रा होंगे विश्व बैंक में भारत की आवाज, वैश्विक आर्थिक फैसलों में निभाएंगे अहम भूमिका

विश्व बैंक में नीलकंठ मिश्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

वरिष्ठ अर्थशास्त्री नीलकंठ मिश्रा को विश्व बैंक में भारत का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है। वह तीन वर्षों तक भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। आर्थिक नीतियों, वित्तीय बाजारों और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर उनकी भूमिका अहम मानी जा रही है।

पाकिस्तान फिर IMF के दरवाजे पर, 1.2 अरब डॉलर की नई मदद पर सहमति

आर्थिक संकट से जूझ रहा पाकिस्तान एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के सहारे खड़ा नजर आ रहा है। यह फंडिंग पाकिस्तान के लिए इसलिए भी अहम है क्योंकि देश इस समय महंगाई, कर्ज और कमजोर अर्थव्यवस्था जैसी चुनौतियों से जूझ रहा है।

1 अप्रैल से बदलेगा टैक्स सिस्टम, नए कानून से ITR और PAN नियम होंगे सख्त

1 अप्रैल से देश में टैक्स सिस्टम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब Income-tax Act, 1961 की जगह Income-tax Act, 2025 लागू होगा। नए कानून का फोकस डिजिटल कंप्लायंस, फेसलेस असेसमेंट और कम विवाद पर है। अब ईमेल, क्लाउड और स्मार्टफोन जैसे डिजिटल माध्यम भी जांच के दायरे में आएंगे।

रुपया फिर टूटा: डॉलर के सामने रिकॉर्ड गिरावट, आम आदमी पर पड़ेगा असर

बुधवार को भारतीय रुपये की गिरावट का सिलसिला जारी रहा और यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 23 पैसे टूटकर 92.63 के ऐतिहासिक निचले स्तर पर बंद हुआ। रुपये की कमजोरी सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं है, इसका सीधा असर आम लोगों की जिंदगी पर पड़ेगा: पेट्रोल-डीजल महंगे हो सकते हैं, खाने-पीने की चीजों की कीमत बढ़ सकती है।