लखनऊ में एजुकेट गर्ल्स का 18वां स्थापना दिवस, बालिका शिक्षा में जमीनी साझेदारियों की ताकत का प्रदर्शन

एजुकेट गर्ल्स, जिसे 2025 के रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, ने 25 मार्च 2026 को लखनऊ में अपना 18वाँ स्थापना दिवस मनाया। इस आयोजन में शिक्षार्थियों और स्वयंसेवकों की प्रेरणादायक कहानियाँ और प्रस्तुतियाँ भी शामिल थीं, जिन्होंने शिक्षा की परिवर्तनकारी शक्ति को उजागर किया।

यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, शिक्षा मित्र और अनुदेशकों की सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में काम कर रहे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा दिया है। शिक्षा मित्रों की सैलरी 10,000 से बढ़कर 18,000 रुपये हुई। अनुदेशकों की सैलरी 7,000 से बढ़कर 17,000 रुपये हुई।

चित्रकूट में IAS अफसर की मिसाल, बेटी का आंगनबाड़ी में कराया एडमिशन

चित्रकूट से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो आज के समय में समाज को सोचने पर मजबूर करती है। जहां ज़्यादातर माता-पिता बच्चों की पढ़ाई के लिए महंगे प्राइवेट स्कूलों की ओर भाग रहे हैं। आंगनबाड़ी टीचर ने बताया कि जब जिले का सबसे बड़ा अधिकारी खुद अपने बच्चे को आंगनबाड़ी में पढ़ाने का फैसला करता है, तो यह सरकारी योजनाओं पर सबसे मजबूत भरोसे की मिसाल बन जाता है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में एससी छात्रों को वितरित की छात्रवृत्ति, 2.5 लाख से अधिक बच्चों को लाभ

मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह ने शुक्रवार को पी.ए.पी. ग्राउंड में एससी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति वितरित की। इस अवसर पर राज्य के ढाई लाख से अधिक बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस योजना के तहत छात्रवृत्ति राशि सीधे विद्यार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जा रही है। राज्य सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में एससी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति राशि में उल्लेखनीय वृद्धि की है, जिससे लाभार्थियों की संख्या में 35% तक की बढ़ोतरी हुई है।